कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या

पुलिस ने आरोपी को बंदी बनाकर बाद में छोड दिया था ।

मुंबई – कांदिवली पूर्व में एकतरफा प्रेम के चलते सूरज वाघमारे, इस २२ वर्षीय युवक ने १२ वीं कक्षा में पढनेवाली अल्पायु छात्रा की अमानवीय पद्धति से हत्या की । आरोपी सूरज पीडित लडकी पर प्रेमसंबंध रखने के लिए दबाव बना रहा था । वह उसे आत्महत्या की धमकी देकर उसका मानसिक उत्पीडन कर रहा था । इससे पूर्व लडकी के परिजनों ने समतानगर पुलिस थाने में शिकायत की थी, परंतु पुलिस ने उसे बंदी बनाकर (हिरासत) छोड दिया था । उसके उपरांत लडकी लापता हो गयी। जब परिजन आरोपी के घर गए, तो आरोपी ने लडकी के लापता होने से अनभिज्ञ होने का नाटक किया, परंतु कुछ दिन पश्चात जंगल में लडकी का शव मिला । आरोपी ने लडकी के चेहरे पर चाकू से १६ से अधिक वार किए ।

संपादकीय भूमिका

पुलिस को इस घटना की गंभीरता को ध्यान में लेकर आरोपी पर अपराध प्रविष्ट होने हेतु पहले से ही प्रयास करना अपेक्षित था । ऐसी दायित्वशून्य पुलिस क्या कभी कानून-व्यवस्था बनाए रख पाएगी ?