अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे

(‘ब्रैंड एंबेसेडर’ अर्थात किसी प्रतिष्ठान के अथवा उत्पाद के प्रचार के लिए चयनित व्यक्ति)

अहिल्यानगर – अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’ के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ हैं । (अभिनेता आमीर खान ने हाल ही में आयु के ६१ वें वर्ष में तीसरी बार गौरी स्प्रैट के साथ विवाह किया है । उन्होंने पहले की २ पत्नियों से विवाह विच्छेद किया है । उनकी ये तीनों पत्नियां हिन्दू हैं l ) हिन्दू युवक आमिर खान की फिल्में न देखें, ऐसा आवाहन मछली एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने किया । वे शिरडी में साईंबाबा के दर्शन करने आए थे, उस समय माध्यम प्रतिनिधियां से बात करते हुए उन्होंने ऐसा वक्तव्य दिया ।

उन्होंने आगे कहा,

१. श्रीराममंदिर की दान चोरी के विषय में बोलनेवाले हज घोटाले के विषय में मौन क्यों हैं ? ये लोग अन्य धार्मिक संस्थाओं में हो रहे घोटालों पर क्यों नहीं बोलते ? श्रीराममंदिर के सूत्र पर राजनीति करनेवाले जनता के सामने अपनी भूमिका स्पष्ट करें ।

२. हिन्दू युवक किसे अपना आदर्श मान रहे हैं ? हमें किसकी फिल्में देखनी चाहिएं तथा किसे कितना समर्थन देना चाहिए, यह उन्हें विचारपूर्वक सुनिश्चित करना चाहिए ।

संपादकीय भूमिका

हिन्दू महिलाओं का बुद्धिभ्रम कर उनका जीवन नष्ट करने वाले ‘लव जिहाद’के विषय में अन्य अभिनेता एवं अभिनेत्रियां सदैव ही मौन क्यों रहते हैं ?’, यह प्रश्न उनके प्रशंसकों को उनसे पूछना चाहिए ।