
भोपाल (मध्यप्रदेश) – आगर-मालवा जिले के नलखेडा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दान की राशि को लेकर एक बडा विवाद सामने आया है । मंदिर के नाम पर एक गैर-सरकारी अर्थात फर्जी निजी समिति बनाकर श्रद्धालुओं से नकद राशि तथा सोने-चांदी के आभूषण दान के रूप में हडपने का आरोप है । इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आगर-मालवा की जिलाधिकारी प्रीति यादव ने ७ जुलाई को ३ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया । यह समिति ७ दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर अपना विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी ।
🚨 Temple Donation Scam Exposed!
A fake committee collected donations at Maa Baglamukhi Shakti Peeth in Madhya Pradesh for nearly three years, defrauding devotees.
This incident reinforces a key point: Temple management should be entrusted to genuine devotees to ensure greater… pic.twitter.com/z0MiYq2wL8
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 10, 2026
१. जिलाधिकारी कार्यालय में प्रविष्ट कराई गई शिकायत के अनुसार मंदिर परिसर में शासकीय प्रबंधन समिति के अतिरिक्त एक गैर-सरकारी (निजी) समिति कार्यरत थी । यह समिति मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं से नकद राशि, सोना तथा चांदी दान के रूप में एकत्र कर रही थी ।
२. आभूषण अथवा धनराशि के रूप में अर्पित दान को सरकारी खजाने में जमा करने के स्थान पर निजी बैंक खातों में भेजा जा रहा था । इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आर्थिक अभिलेखों में बडी मात्रा में हेरफेर किया गया । साथ ही श्रद्धालुओं को भ्रमित करने के लिए झूठी रसीदें भी दी जा रही थीं ।
३. मंदिर परिसर में वर्तमान में ७ सूचना-पट्ट लगाए गए हैं । उन पर चांदी दान करने वाले १७० लोगों के नाम प्रविष्ट किए गए हैं, किन्तु इसके बाद कितने लोगों ने मंदिर में आभूषण अथवा धनराशि अर्पित की, इसकी कोई भी जानकारी मंदिर में उपलब्ध नहीं है और न ही यह जिला प्रशासन को दी गई है ।
सहस्रों एकड भूमि के घोटाले की जांच हेतु धाराशिव के जिलाधिकारी द्वारा ३ सदस्यीय समिति का गठन !
विद्यालय की बस पर पेड गिरने से छात्र की मृत्यु के प्रकरण में मुंबई महानगरपालिका की जांच समिति का निष्कर्ष !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराममंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास में कार्यरत २३ कर्मचारियों का सामूहिक त्यागपत्र
Karnataka Temples CCTV : राज्य के सभी मंदिरों में सीसीटीवी लगाने का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का आदेश ।
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी