
कागल (जिला कोल्हापुर) – ‘लव जिहाद’के प्रकरण में तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए म्हाकवे गांव के ग्रामवासियों ने कागल पुलिस थाने पर मोर्चा निकालकर धरना दिया । इस आंदोलन में महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थीं । ग्रामवासियों ने जब तक संबंधित हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपा नहीं जाता, तब तक पुलिस थाना परिसर से बाहर न जाने की बात रखी । ग्रामवासियों ने कागल पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक से भेंट कर उनके सामने अपनी मांगें रखी । इस पर पुलिस निरीक्षण ने इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया ।
इस विषय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे दल के सहसंपर्क प्रमुख श्री. विजय देवण ने कहा, ‘‘पिछले २ दिन से संबंधित हिन्दू युवती उसके अभिभावकों को नहीं मिल रही है, इसलिए हम पुलिस को उसे ढूंढने का अनुरोध कर रहे हैं; परंतु पुलिस इसका संज्ञान ही नहीं ले रही है । २ माह पूर्व कोल्हापुर से निकट शिरोली में ऐसी घटना होने पर भी इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने हमारी सहायता नहीं की । ‘लव जिहाद’ चलाने वालों का एक बडा गिरोह है, जो हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका जीवन नष्ट कर रहे हैं । अतः इस प्रकरण में दोषी संबंधित लोगों पर कठोर कार्यवाही कर उन्हें कागल तहसील से निकल दिया जाए, ,यह हमारी मांग है ।’’
हिन्दू युवती का जीवन नष्ट करनेवाले दुष्ट को फांसी दीजिए – ग्रामवासियों की मांग
इस संदर्भ में ग्रामवासी महिलाओं ने यह मांग करते हुए कहा, ‘‘हमारे गांव की बेटी हमें वापस मिले, इसलिए हम आंदोलन कर रहे हैं । इसके दुष्ट आरोपी का इसप्रकार का यह तीसरा प्रकरण है । पुलिस प्रशासन को उस पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए । हिन्दू युवती का जीवन नष्ट करनेवाले दुष्ट को फांसी दी जानी चाहिए ।’’
क्या है यह प्रकरण ?कागल के एक धर्मांध मुसलमान युवक ने हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया था । उसके पश्चात कुछ अवधि तक उसने इस युवती को अपने साथ रहने पर बाध्य किया । इस धर्मांध युवक ने इससे पूर्व भी ३ हिन्दू युवतियों को जाल में फंसाकर उनके चरित्र के साथ खिलवाड किया है । यह घटना ग्रामवासियों एवं हिन्दुत्वनिष्ठों के ध्यान में आते ही सभी ने तत्काल इसके विरुद्ध आवाज उठाई । ग्रामवासियों ने राज्य के चिकित्सकीय शिक्षामंत्री हसन मुश्रीफ के घर पर मोर्चा निकालकर संबंधित धर्मांध युवक पर कार्यवाही की मांग की थी । |
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
मुख्यमंत्री ने संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर महाराज की चरणपादुकाओं का किया दर्शन !
पहले ‘वंदे मातरम्’ तत्पश्चात ‘जन गण मन’ गाया अथवा बजाया जाएगा ! – केंद्र सरकार का आदेश
सहस्रों एकड भूमि के घोटाले की जांच हेतु धाराशिव के जिलाधिकारी द्वारा ३ सदस्यीय समिति का गठन !
पश्चिमी महाराष्ट्र के दूध में पाई गई २५ प्रतिशत मिलावट !
Muslim Reservation : मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता ! – नितेश राणे, मत्स्य व्यवसाय मंत्री