आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।

हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास ।

कर्नूल (आंध्रप्रदेश) – भक्ति एवं आस्था के केंद्र मंदिर में कुछ उपद्रवियों ने अभद्र आचरण करने की चौंकानेवाली घटना कर्नूल जिले के आदोनी में की है । यहां के प्रसिद्ध संतान अंजनेय स्वामी मंदिर के निकट के शिवमंदिर में एक उपद्रवी ने शिवलिंग के सामने प्रज्वलित दीप से सिगरेट जलाकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं ।

१. वड्डे इरण्णा नाम के व्यक्ति ने शिवमंदिर में प्रवेश किया तथा गर्भगृह के सामने प्रज्वलित पवित्र दीप से सिगरेट जलाई । उसके उपरांत उसने मंदिर परिसर में अभद्र आचरण किया । उसके साथ रहे मित्रों ने उसका यह संपूर्ण दुष्कृत्य चलित-दूरभाष में चित्रित कर सामाजिक माध्यम पर प्रसारित किया ।

२. यह समाचार मिलते ही स्थानीय हिन्दू संगठनों ने आंदोलन कर अपना क्षोभ व्यक्त किया । हिन्दुओं ने मंदिर की पवित्रता भंग करनेवाले इरण्णा तथा उसके साथियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है ।

३. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के विरुद्ध शिकायत प्रविष्ट की गई है, परंतु पुलिस ने अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है ।

संपादकीय भूमिका

हिन्दुओं को यदि बचपन से ही धर्मशिक्षा दी जाती, तो हिन्दू धर्म में ऐसे उपद्रवी जन्म ही नहीं लेते । ऐसी घटनाएं हिन्दुओं को अध्यात्म एवं साधना सिखाने का महत्त्व रेखांकित करती हैं ।