(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge

कांग्रेस के हिन्दुद्वेषी गृहमंत्री प्रियांक खर्गे का निरर्थक वक्तव्य ।

प्रियांक खर्गे

बेंगलुरु (कर्नाटक) – ‘कुंकुम केसर से बनाया जाता है । (इस अभिनव खोज के लिए कांग्रेस के गृहमंत्री को पुरस्कार दिया जाना चाहिए – संपादक) ९० प्रतिशत कुंकुम इस्लामी देशों से आता है । ऐसा कहने पर क्या कल हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ ऐसा प्रश्न कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खर्गे ने उपस्थित किया । उन्होंने यह भी कहा कि ‘इन लोगों (संघ और भाजपा) को उनकी (इस्लामी देशों की) ओर देखना भी पसंद नहीं है ।’ इस प्रकार प्रियांक खर्गे ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर टीका की । यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कुंकुम के विषय में यह टिप्पणी की ।

१. प्रियांक खर्गे का यह वीडियो प्रसारित होते ही उस पर आलोचना होने लगी । वास्तव में कुंकुम केसर से नहीं बनाया जाता । हल्दी और चूना जैसे देशी पदार्थों का उपयोग करके कुंकुम बनाया जाता है, किंतु गृहमंत्री को यह भी ज्ञात नहीं है, ऐसा कहते हुए अनेक लोगों ने सामाजिक माध्यमों पर उन्हें लक्ष्य बनाया है ।

२. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी इस वीडियो को लेकर प्रियांक खर्गे की आलोचना की है । उन्होंने कहा कि खर्गे को यह भी ज्ञात नहीं है कि कुंकुम कैसे बनाया जाता है ।

संपादकीय भूमिका

मुळात कुंकुम का सर्वाधिक उत्पादन भारत में होता है । इसलिए इस्लामी देशों से उसे खरीदने तथा हिन्दुओं द्वारा उसका उपयोग करने का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता । वास्तव में हिन्दुओं से प्रश्न पूछने में समय व्यर्थ करने के स्थान पर कांग्रेस के गृहमंत्री यदि कर्नाटक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी बुद्धि और समय का उपयोग करें, तो जनता का भला होगा ।।