साधकों को अंतर्मुख कर उनकी व्यष्टि एवं समष्टि साधना को जोडकर निरंतर भावावस्था में रहनेवाले सनातन के ७५ वें समष्टि संत पू. रमानंद गौडा !
पू. रमानंद अण्णा साधकों के मन पर गुरुदेवजी की महानता अंकित करते हैं । ‘साधक मनुष्य जन्म को सार्थक करें’, इसलिए वे साधकों को निरंतर अंतर्मुख कर उनकी व्यष्टि एवं समष्टि साधना का नियोजन करके देते हैं । वे साधकों को निरंतर आनंदी एवं उत्साही रखते हैं ।