देवताओं की उपासना हेतु प्रेरित करनेवाली सनातन की ग्रंथमाला !

स्तोत्र में देवता की स्तुति सहित पाठ करनेवालों के सर्व ओर सुरक्षा-कवच निर्माण करने की शक्ति भी होती है । स्तोत्रों की फलश्रुति के संदर्भ में रचयिता के संकल्प के कारण, स्तोत्रपाठ से इच्छापूर्ति, वैभव, पापनाश आदि फलप्राप्ति होती है !

श्रीराम नवमी तिथि : चैत्र शुक्ल ९ (१० अप्रैल)

श्रीराम के जन्म प्रीत्यर्थ श्रीराम नवमी मनाई जाती है । इस दिन जब पुष्य नक्षत्र पर, मध्यान्ह के समय, कर्क लग्न में सूर्यादि पांच ग्रह थे; तब अयोध्या में प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ । अनेक राममंदिरों में चैत्र शुक्ल १ से लेकर नौ दिन तक यह उत्सव चलता है ।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हिन्दू जनजागृति समिति और सनातन संस्था द्वारा अध्यात्मप्रसार

     महाशिवरात्रि के दैवी अवसर पर भगवान शिव के संदर्भ में अध्यात्मशास्त्रीय जानकारी सभी जिज्ञासुओं को हो, इसलिए सनातन संस्था द्वारा विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया ।      प्रवचनों के माध्यम से महाशिवरात्रि का व्रत कैसे करें ?, महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का नामजप अधिकाधिक क्यों करें ?, शिवतत्त्व आकर्षित करनेवाली रंगोलियां बनाना, शिवजी … Read more

भगवान की पूजा-अर्चना आदि उपासना करें !

पूजाघर में यदि पूजा संपन्न हुई हो, तो स्नान उपरांत प्रथम पूजाघर के सामने खडे होकर भगवान को हलदी-कुमकुम एवं पुष्प अर्पित करें । भगवान को उदबत्ती (अगरबत्ती) दिखाएं । यदि पूजा न हुई हो, तो बडों की अनुमति लेकर स्वयं पूजा करें ।

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की सनातन धर्म परिषद, देहली के कार्यकारी अध्यक्ष श्री. भूषण लाल पराशरजी से सस्नेह भेंट !

श्री. पराशरजी ने कहा ‘हम सनातन के ग्रंथ देहली के प्रमुख मंदिरों में रखने का प्रयास करेंगे ।’

महिलाएं धर्मपरंपराओं का कठोर पालन करें !

आज संस्कार एवं संस्कृति मृतप्राय: हो गई है । घर में सभी सुविधाएं होते हुए भी वहां संतुष्टि नहीं है । घर की स्त्री द्वारा धर्माचरण न करने से ऐसी घटनाएं हो रही हैं ।

शारदीय नवरात्रि का शास्त्र और उस समय किए जानेवाले धार्मिक आचार !

पूरे भारत में अत्यंत उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में नवरात्रि के व्रत का पालन किया जाता है । नवरात्रि की अवधि में घटस्थापना, मालाबंधन, अखंडदीप, सप्तशतीपाठ, गागर (घडा) फूंकना, डांडिया खेलना आदि कृत्य देवी के व्रत के ही विविध अंग हैं ।

पितृपक्ष विशेष – सनातन संस्था के, ‘श्रद्धाविधि’, इस Mobile App का लाभ लें !

कोरोना महामारी के कारण लोगों को श्राद्ध करने में कठीनारई हो रही है । ऐसे समय में सनातन संस्था ने श्राद्ध संबंधी जानकारी देनेवाले ‘श्राद्धविधि । Shraddha Rituals (Pitru Paksha)’ एंड्राइड एप डाउनलोड कर उपयोग करने का आवाहन किया है ।

पितृपक्ष में श्राद्ध !

हिन्दू धर्मशास्त्र में बताए गए ईश्वरप्राप्ति के मूलभूत सिद्धांतों में से एक है ‘देवऋण, ऋषिऋण, पितृऋण एवं समाजऋण, ये चार ऋण चुकाना’ । इनमें से पितृऋण चुकाने हेतु ‘श्राद्ध’ करना आवश्यक है ।

अतृप्त पूर्वजों से कष्ट के कारण तथा उसका स्वरूप एवं उपाय

वर्तमान काल में पूर्व की भांति कोई श्राद्ध पक्ष इत्यादि नहीं करता और न ही साधना करता है । इसलिए अधिकतर सभी को पितृदोष (पूर्वजों की अतृप्ति के कारण कष्ट) होता है ।