Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !

(मजार अर्थात इस्लामी पीर अथवा फकीर की समाधि । )

पुणे – ‘यह किला हिन्दुओं का है तथा यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं है’, ऐसा संदेश लिखे हुए फलक १४ जुलाई को सिंहगढ के प्रवेशद्वार के समीप स्थित वाहन पार्किंग के किनारे लोहे के फलक पर लगे हुए पाए गए । इस संदेश के नीचे ‘आदेशानुसार’ ऐसा भी लिखा था ।

वन विभाग ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर इन फलकों पर लिखित संदेश के नीचे ‘आदेशानुसार’ ऐसा शब्द लिखा, जिससे यह शासकीय आदेश होने का आभास हो । वन विभाग ने तत्काल ये फलक यहां से हटा दिए । इस प्रकरण में अभी तक किसी ने शिकायत प्रविष्ट नहीं की है ; किंतु पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों की खोज प्रारंभ कर दी है । पुलिस किले को जोडने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण कर रही है ।

संपादकीय भूमिका

ऐसे फलक पढकर ‘मुसलमानों का उत्पीडन हो रहा है’, ऐसी धर्मनिरपेक्षतावादियों द्वारा भ्रामक अफवाह फैलाई जाएगी ; किंतु ‘ऐसे फलक लगाने का समय क्यों आया ?’, इसका विचार सरकार, प्रशासन तथा पुलिस करेंगे क्या ? लैंड जिहाद करके महाराष्ट्र के सैकडों दुर्गों-किलों पर धर्मांध मुसलमानों ने अतिक्रमण किया है । इसलिए ऐसे फलकों द्वारा जनता के मन का रोष दिखाई देता है !