श्री वैष्णोदेवी मंदिर में २० टन से अधिक नकली चांदी चढाए जाने का प्रकरण ।

जम्मू – यहां के श्री वैष्णोदेवी मंदिर में चढाई गई ५५० करोड रुपये मूल्य की नकली चांदी के प्रकरण में जम्मू न्यायालय ने पुलिस को संबंधित अभिलेख न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है । न्यायालय ने २९ जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई के समय जांच अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का भी आदेश दिया है । श्री वैष्णोदेवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा २० टन से अधिक चांदी अर्पित की गई थी । इसकी बाजार में कीमत लगभग ५५० करोड रुपये है ।
🚨 Jammu court has directed a J&K Crime Branch inquiry officer to personally appear with records in the alleged ₹550 crore fake silver offering case at the Shri Mata Vaishno Devi Shrine in Katra.
Advocate Deepak Sharma alleges that of over 20 tonnes of "silver" offerings, only… pic.twitter.com/VMmxVh7aGb
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 14, 2026
जब ‘श्राइन बोर्ड’ ने इस चांदी को पिघलाने के लिए भेजा, तब उसमें केवल ५-६ प्रतिशत ही चांदी पाई गई । शेष भाग में कैडमियम और लोहे जैसी धातुएं पाई गईं, अर्थात अधिकांश चांदी नकली निकली । यह प्रकरण सामने आने के बाद जम्मू के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने ९ मई को पुलिस महानिरीक्षक (अपराध शाखा) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आर्थिक अपराध शाखा), जम्मू को विस्तृत शिकायत देकर प्रकरण प्रविष्ट करने तथा इसकी जांच कराने की मांग की थी । उन्होंने आशंका व्यक्त की कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चढाई गई चांदी में मिलावट की गई है अथवा उसे बदल दिया गया है । इस संभावित अनियमितता को देखते हुए उन्होंने प्रकरण की विस्तृत जांच की मांग की थी । जब पुलिस की जांच इस प्रकरण में आगे नहीं बढी, तब उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तथा प्रकरण प्रविष्ट कर जांच कराने की मांग की । (यह पुलिस के लिए लज्जास्पद है-संपादक)
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Puri Rath Yatra : पुरी में विश्वविख्यात भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !