Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।

कर्नाटक को ‘एआई-नेटिव’ राज्य बनाने का मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का संकल्प ।

(एआई अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता। ‘एआई-नेटिव’ का अर्थ है कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित विकास तथा नवाचार का केंद्र।)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार

बेंगलुरु (कर्नाटक) – बेंगलुरु में आयोजित ‘गूगल आई/ओ कनेक्ट इंडिया २०२६’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ करने की घोषणा की ।

इस पहल के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं –

१. राज्य का विकास – कर्नाटक को ‘एआई-नेटिव’ राज्य बनाना। राज्य के प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि क्षेत्रों में एआई तकनीक का प्रभावी उपयोग कर सेवाओं को बेहतर बनाना ।

२. यातायात जाम का समाधान – बेंगलुरु की बढती जनसंख्या के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं का एआई तकनीक की सहायता से प्रभावी समाधान विकसित करना ।

३. प्रौद्योगिकी केंद्र – एआई की अत्याधुनिक तकनीकों, डेटा सेंटरों तथा क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी डिजिटल आधारभूत संरचनाओं का विस्तार कर कर्नाटक को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करना ।

४. सहयोग – शैक्षणिक संस्थानों, उद्योगों एवं सरकार के समन्वय से नई पीढी की एआई प्रतिभाओं का विकास करना सरकार का लक्ष्य है ।