गुंडों द्वारा एक अन्य व्यक्ति की पिटाई करने का चलचित्र बनाने के कारण उस हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता पर गुंडे क्रोधित हो गए एवं उसकी नृशंसता से पिटाई की !

पुणे – हडपसर के १५ क्रमांक चौक में मारपीट की घटना का चलचित्र बनाने के कारण हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता श्री नवनाथ लांडे को साहिल शेख एवं उसके ८ से १० साथियों ने अत्यंत आमानवीयता से पीटा। आरोपियों ने श्री लांडे से उनका भ्रमणभाष छीन कर उसमें से चलचित्र समाप्त करने के लिए बाध्य किया। इस घटना की निंदा करने एवं आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता एवं हिन्दुत्वनिष्ठ अधिवक्ता बडी संख्या में हडपसर थाने पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने इस प्रकरण में २ आरोपियों को बंदी बनाया है।
१. १३ जुलाई की रात्रि ११ बजे आरोपकर्ता श्री नवनाथ लांडे सब्जी लेकर घर जा रहे थे। उसी समय १५ नंबर चौक पर साहिल शेख एवं उसके ८ से १० साथी एक व्यक्ति को पीट रहे थे। लांडे ने उस मारपीट का चित्रांकन प्रारंभ कर दिया ।
२. चलचित्र बनाते देख साहिल शेख एवं उसके साथीयों ने लांडे को घेर कर अत्यंतनिरीहता से पीटा।
३. आरोपियों में से एक ने लांडे का भ्रमणभाष छीनकर उसमें से चलचित्र हटाने के लिए बाध्य किया, तथा गाली-गलौज करते हुए कहा “यह बहुत चालाक है” एवं लांडे का चलचित्र अपने भ्रमणभाष में बना लिया।
४. मारपीट जब हो रही थी, तभी घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई एवं इससे घटित बडा संकट टल गया । घायल हुए श्री लांडे का ससून चिकित्सालय में उपचार कराया गया।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !