
धनबाद (झारखंड) – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा रांची क्षेत्र में महादेव मंडा मैदान, चुटिया एवं श्रीलक्ष्मी नारायण सभागृह, अप्पर बाजार में ३ दिवसीय एवं डीएवी महिला महाविद्यालय, कतरास एवं राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, धनबाद में ७ दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ३४३ शिविरार्थियों ने शिविर के लिए नामांकन किया था । २२६ शिविरार्थियों ने प्रत्यक्ष शिविर का लाभ लिया । शौर्य प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक पूरा करनेवाले शिविरार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
क्षणिकाएं
१. सात दिवसीय शिविर पूरा होने के उपरांत कुछ शिविरार्थियों ने प्रशिक्षक बनने की दृष्टि से तैयारी दर्शाई । इस हेतु और ५ दिन के प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया । इसमें लगभग ८० लोगों ने उत्साह से सहभाग लेकर प्रशिक्षक बनने का प्रशिक्षण लिया ।
२. यह उपक्रम हिन्दू जनजागृति समिति के CSR (Corporate social responsibility) कार्यक्रम के अंतर्गत युवा व्यक्तित्व विकास (Youth Personality Development), शिक्षा एवं कौशल विकास (Education and Skill Development) तथा यौन समानता को बढावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना (Promoting Gender Equality, Empowering Women), इसके अंतर्गत लिया गया ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न