
बनासकांठा (गुजरात) – यहां के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर के दानत्र (पेटी) के नोटों की गिनती के समय कर्मचारी द्वारा नोटों की चोरी किए जाने का ‘सीसीटीवी’ का फिल्मांकन (फुटेज) अब सामने आया है । यह फिल्मांकन २ महीने पहले का है । पुलिस ने इस मामले में आरोपी चिराग ठाकुर सहित ३ कर्मचारियों को उस समय बंदी बनाया था । ये कर्मचारी अनुबंध (कंट्रैक्ट) पद्धति पर यहां काम पर थे । मंदिर न्यास (ट्रस्ट) ने यह अनुबंध निरस्त कर दिया था ।
Shocking news from Gujarat’s famous Ambaji Temple Shakti Peetha, where a theft during currency counting from 2 months ago has just come to light! 🚨
Everyone working or serving in a temple must be a true devotee and seeker. Temple sanctity cannot be compromised!#AmbajiTemple… pic.twitter.com/TA7vhW8DkY
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 15, 2026
ये कर्मचारी नोट गिनते समय नोटों का बंडल पैरों के नीचे छुपाते हुए इस फिल्मांकन में दिखाई दिए थे । पैसों का बंडल छुपाने के उपरांत चिराग ठाकुर शौचालय (प्रसाधन गृह) जाने के बहाने बाहर निकल रहा था । उसी समय उसकी जेब से १ लाख ४ सहस्र रुपये का एक बंडल नीचे गिर गया । वहां उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने उसे देखते ही तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी । इसके पश्चात मंदिर न्यास ने उसके विरुद्ध पुलिस में आरोप प्रविष्ट किया था ।
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
श्रीराम मंदिर को सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी की नहीं, रामभक्त की आवश्यकता !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।