यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी सेना को आदेश ।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन (अमेरिका) – यदि ईरान मेरी हत्या करने में सफल हो जाता है, तो उस देश पर पहले कभी न हुई हो, इतनी व्यापक बमबारी करने का आदेश मैं पहले ही अमेरिकी सेना को दे चुका हूं। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को दिए एक साक्षात्कार में दी ।

ट्रंप ने आगे कहा कि,

मैं कई वर्षों से ईरान के लक्ष्य पर हूं तथा हम इस स्थिति का सामना कर रहे हैं । मुझे लक्ष्य बनाने का ईरान का षड्यंत्र के बारे में इजराइल ने जानकारी दी थी, हालांकि, अभी मेरी हत्या के किसी नए षड्यंत्र के बारे में पता नहीं चला है । मैं लंबे समय से ईरान की लक्ष्य सूची में पहले स्थान पर हूं ।

ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मृत्यु के बाद बडा तनाव ।

वर्ष २०२० में ट्रंप के आदेश पर किए गए अमेरिकी ड्रोन आक्रमण में ईरान के वरिष्ठ सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मृत्यु हो गई थी । इसके बाद ईरान की ओर से ट्रंप के विरुद्ध प्रतिशोध लेने की बात कई बार कही गई है, ऐसा ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है ।