
सामाजिक विवाह समारोह देवालय के बाहर एवं धार्मिक विवाह समारोह देवालय में करें ! : ‘पूर्वकाल में हिन्दुओं के विवाह समारोह धार्मिक रूप से संपन्न होते थे । वर-वधू को देवालय के चैतन्य का लाभ प्राप्त होने की दृष्टि से विवाहसंस्कार देवालय में करने की भी परंपरा थी । वर्तमान में हिन्दुओं को लगता है कि विवाह समारोह एक मौजमस्ती का कार्यक्रम है । इस कारण विवाहविधि में सम्मिलित लोग गप-शप करते हैं । वहां गाने भी बजते हैं तथा बीच-बीच में ‘बैंडबाजा’ भी । जब वर-वधू एक-दूसरे के गले में पुष्पमाला डाल देते हैं, तब विवाह मंडप के बाहर पटाखे जलाए जाते हैं । इस ध्वनिप्रदूषण के (कोलाहल के) कारण विधियों से उत्पन्न सात्त्विकता नहीं टिक पाती । धार्मिक विवाह के स्थान पर इस प्रकार का सामाजिक विवाह समारोह देवालय के सभागृह में करने से देवालय के चैतन्य का लाभ तो किसी को होता नहीं, इसके विपरीत देवालय में ही रज-तम फैलता है । इसलिए हिन्दुओ, देवालय की पवित्रता बनाए रखने के लिए वहां धार्मिक विवाह समारोह करें अथवा सामाजिक विवाह समारोह देवालय के बाहर ही करें !’
– (परात्पर गुरु) डॉ. आठवले (वर्ष २००४)
देवभूमि को कचरे से मत भरो । – Foreign Women Tourist
UP Atrocities Dalits : उत्तर प्रदेश में ४ महीनों में दलितों पर अत्याचार के प्रकरणों में मुसलमान भी अग्रणी l
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Japanese Fans Clean Stadium : मैच समाप्त होने के उपरांत जापानी दर्शकों ने स्टेडियम में पडा कचरा स्वयं उठाकर परिसर को स्वच्छ किया !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !