T20 Betting Scam : ‘टी-२०’ विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम मैच के लिए १० सहस्र करोड रुपए का सट्टा लगाए जाने के प्रकरण की जांच करें !

नागपुर एवं गोवा में दी गई शिकायतों को ‘सुराज्य अभियान’ ने दिया समर्थन ! ‘हाइ-टेक’ एप्स एवं ‘ऑफशोअर सर्वर’ (किसी देश के बाहर स्थित डेटा सेंटर में रखा हुआ सर्वर) के माध्यम से यह घोटाला किया जाता है ।

Mumbai Goa Highway : मुंबई-गोवा महामार्ग के कार्य में विलंब करने वाले दो ठेकेदार संस्थानों को १६ करोड रुपयों का दंड !

कार्य के प्रगति पथ पर होने के समय ही नियमित पर्यवेक्षण क्यों नहीं किया गया, इसका उत्तर प्रशासन को देना चाहिए ! क्या यह प्रशासकीय शिथिलता नहीं है ?

जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी महाराज की प्रेरणा से ओल्ड गोवा में ३०० परिवारों ने हिन्दू धर्म में किया पुनर्प्रवेश

ओल्ड गोवा के वायंगणी, तिसवाडी स्थित श्री देव गोवेश्वर महाशिव मंदिर के कलशारोहण एवं प्राणप्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में १४ फरवरी को ३०० परिवारों ने हिन्दू धर्म में पुनर्प्रवेश किया । इस समारोह में पूरे देश के अनेक अखाडों के संत-महंत उपस्थित थे ।

Swami Ramdev Baba : धर्मयुग की स्थापना हेतु सनातन संस्था महान प्रयास कर रही है !

योगऋषि स्वामी रामदेवजी द्वारा गोवा की यात्रा के समय सनातन संस्था के प्रति गौरवोद्गार
अत्यंत पवित्र आत्मा के स्वामी सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का आशीर्वाद प्राप्त होने पर योगऋषि स्वामी रामदेवजी का कृतज्ञतापूर्ण वक्तव्य

राजस्थान के प्रसिद्ध उद्यमी एवं ‘लघु उद्योग भारती’ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !

श्री. गोयल ने कहा कि संघ हिन्दू-संगठन के लिए कार्यरत है । दूसरी ओर समाज को सात्त्विक अन्न उपलब्ध हो, इसके लिए हम जैविक कृषि हेतु आवश्यक आर्थिक स्तर पर प्रयासरत हैं, किंतु आप देश को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर आगे लेकर जा रहे हैं ।

पर्वरी की ‘होली’ संस्था के श्री. कमलाकांत चतुर्वेदी ‘विंध्य गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित

पर्वरी के उद्योजक और ‘होली’ (एच.ओ.एल.आई. – हेल्पफुल ऑर्गनाइजेशन फॉर लाइकमाइंडेड इंडियंस) नामक सामाजिक संस्था के श्री. कमलाकांत चतुर्वेदी को १६ जनवरी के दिन ‘विंध्य गौरव पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया ।

Savio Rodrigues : गोवा में पुर्तगालियों उपनिवेशवाद का सत्य इतिहास प्रस्तुत करने हेतु संग्रहालय की स्थापना की जाए !

‘गोवा क्रॉनिकल’ संकेतस्थल के प्रधान संपादक सावियो रॉड्रीग्स की मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मांग

प्रसिद्ध लेखक शांतनु गुप्ता की सपरिवार रामनाथी, गोवा स्थित सनातन आश्रम में सद्भावना भेंट

सुप्रसिद्ध हिंदुत्वनिष्ठ लेखक श्री. शांतनु गुप्ता ने १४ नवंबर को यहां स्थित सनातन आश्रम में सद्भावना भेंट दी । इस समय उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती श्वेता, बेटे अभिराम और बेटी नक्षत्रा, साथ ही गोवा के उद्योगपति श्री. राघव शेट्टी भी उपस्थित थे ।

MUMBAI SUNBURN FESTIVAL : पुणे में संपन्न ‘सनबर्न उत्सव’ का मुद्रांक शुल्क प्राप्त न होने पर भी मुंबई में ‘सनबर्न उत्सव’ को अनुमति !

एक ओर युवावर्ग को केवल व्यसनाधीन बनानेवाले, अमली पदार्थों के सेवन की ओर ढकेलनेवाले, व्यभिचार को बढावा देनेवाले, अश्लीलता फैलानेवाले तथा ध्वनि प्रदूषण करनेवाले ‘सनबर्न उत्सव’ के आयोजक दूसरी ओर शासन का राजस्व भी डुबो रहे हैं । ऐसी स्थित में यह ‘सनबर्न उत्सव’ राज्य को किस प्रकार लाभदायी है ?

Goa PM Modi : विकसित भारत के लिए अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास में समन्वय आवश्यक !

इस अवसर पर श्रीमद् विद्याधीश तीर्थ श्रीपाद वडेर स्वामीजी ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री और स्वयं को ‘प्रधान सेवक’ कहने वाले नरेंद्र मोदीजी की उपस्थिति के कारण आज का दिन मठ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चातुर्मास व्रत का एकभुक्त रहकर पालन करते हैं और नवरात्र में उपवास भी करते हैं ।