
रामनाथी, गोवा – धर्मांतरण को प्रोत्साहन देनेवाली केंद्र सरकार की २०० योजनाएं हैं । प्रत्येक राज्य की योजनाएं मिलाकर भारत में अल्पसंख्यकों के लिए ५०० योजनाएं हैं । इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यकों के लिए अन्य भी योजनाएं हैं । हिन्दुओं के कर (राजस्व) के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं चल रही हैं । ये सभी योजनाएं धर्मांतरण को प्रोत्साहित करती हैं । ‘अल्पसंख्यकों के लिए योजना’ अर्थात धनवान हिन्दुओं के धन से निर्धन हिन्दुओं का धर्मांतरण ! यदि अल्पसंख्यकों के लिए सभी योजनाएं बंद करें, तो ही धर्मांतरण रोक सकते हैं, ऐसा वक्तव्य सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने किया । वे ‘रामराज्य एवं भारतीय संविधान’ विषय पर बोल रहे थे ।
I get inspiration from Chhatrapati Shivaji Maharaj, Veer Savarkar, Guru Gobind Singh in this fight for changes in the Constitution – @AshwiniUpadhyay Advocate, Supreme Court
📌 #MannKiBaat of Mr Upadhyay at the Vaishvik Hindu Rashtra Mahotsav
⚖️ 🏛👮🏻♂️The duty of destroying… pic.twitter.com/bHhTlGDCxF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 30, 2024
अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय के भाषण के उद्बोधक विचार
हम कांग्रेस की निंदा करते हैं; परंतु उसके बनाए राष्ट्रघाती कानून अभी तक अस्तित्व में हैं !
श्रीकृष्ण, श्रीराम, श्री हनुमान आदि हिन्दुओं के देवताओं ने जिस भूमि में जन्म लिया, वह पवित्र भूमि बम विस्फोट, कट्टरतावाद, लव जिहाद, गोहत्या जैसी समस्याओं से पीडित क्यों है ? इन मानवनिर्मित समस्याओं का समाधान भी है । देश में अनेक हिन्दुत्वनिष्ठों की हत्याएं हुईं; परंतु किसी को भी कठोर दंड नहीं मिला । देश में लव जिहाद, धर्मांतरण जारी है । इसका कारण अपराधियों को कानून का भय नहीं रहा । कानून का भय निर्माण करने का कार्य सरकार एवं प्रशासन का है । धर्मांतरण के विरोध में मैंने न्यायालय में याचिका डाली है; परंतु मेरी याचिका रहित करने हेतु १० लोगों ने याचिकाएं डाली हैं । याचिका पर सुनवाई हेतु दिनांक के उपर दिनांक दी जा रही है । इसे रोकने हेतु संबंधित कानून संसद में एक दिन में हो सकता है । राज्यकर्ता एवं प्रशासन को इन समस्याओं का समाधान देना, यह उनका प्रथम कर्तव्य है । इन समस्याओं के समाधान हेतु अच्छे कानून निर्माण करना आवश्यक है । आपातकाल भूल था, तो उस काल में संविधान में किए गए परिवर्तन भी गैरकानूनी थे । मुगल एवं अंग्रेज सत्ता हेतु नहीं, अपितु धर्म का प्रचार करने हेतु भारत में आए थे । उनके कानून आज भी भारत में लागू हैं । हम कांग्रेस की निंदा करते हैं; परंतु कांग्रेस द्वारा बनाए गए राष्ट्रघाती कानून आज भी भारत में हैं ।
कानून बनाकर देश में स्थित दास्यता के सभी चिन्ह नष्ट करने चाहिए !
देहली में हुमायूं, बाबर, गजनी इन आक्रामकों के नाम पर सडकें हैं; परंतु महाभारत में जिन्होंने पराक्रम दिखाया, उन अर्जुन, भीम, युधिष्ठिर के नाम से सडकें नहीं हैं । कानून बनाकर संपूर्ण भारत के दास्यता के चिन्ह नष्ट करने चाहिए । हम कांग्रेस का देशद्रोह विशद करते हैं; परंतु उनके द्वारा बनाए गए राष्ट्रविरोधी कानून आज भी रद्द नहीं किए गए । ‘प्लेसेस ऑफ वर्शिप ऐक्ट’, ‘वक्फ कानून’ रद्द करना आवश्यक है ।
भारतीय नागरिता स्पष्ट करनेवाला कानून होना चाहिए !
संविधान कहता है, भारत में सभी नागरिक एक समान हैं, तो फिर धर्म के आधार पर भेदभाव क्यों ? संविधान में विद्यमान भ्रम दूर करना चाहिए । धर्म एवं रिलीजन की स्पष्ट परिभाषाएं संविधान में होनी चाहिए । भारत में जिहादियों को मिली नागरिकता रद्द करने हेतु हमारे यहां कानून नहीं है । भारतीय नागरिक कौन हैं ? यह स्पष्ट करनेवाला कानून प्रथम बनाने की आवश्यकता है ।
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया
Champat Rai Resignation : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय का त्यागपत्र
तेलंगाना के महिला तहसीलदार की २० करोड रुपए की अत्यधिक संपत्ति पकडी गयी
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।