डॉ. वेदजी ने अपनी बेटी श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर के आध्यात्मिक जीवन के विशद किए चरण एवं गुरुदेवजी के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता !
‘वर्ष २००० में सरयू विहार, अयोध्या में सनातन संस्था के साधक सत्संग के लिए आए थे, तब क्षिप्रा ने अपने कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया । तदुपरांत गुरुकृपा से ‘वह बंद दरवाजा कब खुला, क्षिप्रा सत्संग कब लेने लगी और अयोध्या के सनातन के कार्य का दायित्व भी लेने लगी’, वह पता ही न चला ।