
आगरा (उत्तर प्रदेश) – हिन्दू जनजागृति समिति का उत्तर भारत में हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान जारी है । इसके अंतर्गत समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने आगरा के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गुप्ता से भेंट की ।
यदि मन को नियंत्रित करना है, तो मानव को अध्यात्म की ओर ही मुडना होगा ! – सद्गुरु डॉ. पिंगळेजी
भारत को स्वतंत्रता देते समय अंग्रेजों ने शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से अर्थार्जन करनेवाली जनता का निर्माण किया । इससे भारत की युवा पीढी विदेश में जाने लगी; परंतु अंग्रेजों ने हिन्दू धर्मग्रंथों का अध्ययन एवं चिंतन कर उसमें समाहित सर्व ज्ञान आधुनिक भाषा में अनुवादित कर लिया । वे इस बात का स्वीकार करते हैं कि इस ज्ञान का प्रमुख स्रोत उनके पास नहीं; अपितु भारत के पास है । परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने कहा है कि मानव द्वारा बुद्धि विज्ञान को समर्पित करने से विज्ञान प्रगति कर सका; परंतु मानव की इच्छा, अपेक्षा एवं दुःखों के कारण बढ गए हैं । यदि मन को नियंत्रित करना है, तो अध्यात्म की ओर ही मुडना पडेगा और साधना करनी पडेगी ।
अब समाज को जागृत कर एकसंघ करने का उचित समय आ गया है ! – डॉ. राजकुमार गुप्ताहिन्दू जनजागृति समिति का कार्य बहुत अच्छा एवं व्यापक है । अब समाज को जागृत कर एकसंघ करने का उचित समय आ गया है । मैं आपके साथ हूं । सर्व आधुनिक चिकित्सकों का एक व्यासपीठ बनाकर यह विचार वहां प्रस्तुत करने के साथ ही क्रियाशील योजना का आयोजन करना चाहिए । इसके लिए हम भी प्रयास कर रहे हैं । यदि आगरा में कोई कार्यक्रम हो, तो आपको अवश्य बुलाएंगे । |
Corporate Jihad : पीडित युवतियों को दिखाए जा रहे थे जाकिर नाइक तथा पाकिस्तानी मौलवी तारिक जमील के वीडियो !
दूध तथा दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्राथमिकता से की जाएगी कार्रवाई !
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में मुसलमान अधिकारी द्वारा धार्मिक उत्पीडन के कारण हिन्दू पुलिस निरीक्षक ने आत्महत्या की
विसर्जित श्रीगणेशमूर्तियों के ‘पीओपी’ से बनाई जाएंगी चौकियां (बेंच), ईंटें तथा सुशोभन की वस्तुएं !
Wipro’s Explanation: (और उनकी सुनिए…) ‘विप्रो’ में महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है ।
अध्यात्म और जलवायु परिवर्तन : क्या इनमें कोई संबंध है ?