शराब के नशे में धुत सुदामा, श्रीकृष्ण को दारु देते हुए दिखाया !

देहली के मौलाना आजाद वैद्यकीय महाविद्यालय के कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण एवं सुदामा का अश्लील अपमान !

केजरीवाल मौलानाओं को प्रतिवर्ष १८ सहस्र रुपए देते हैं ! – केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

‘केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं । स्वयं की सरकार द्वारा किए भ्रष्टाचार के सूत्रों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही उन्होंने मुद्रा नोटों पर देवताओं के चित्र छपवाने की मांग की है ।

देहली में ४ खालिस्तानी आतंकवादियों को बनाया बंदी !

इनसे ५ चीनी ग्रेनेड, एके ४७ राइफल और ९ सेंटीमीटर की ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद हुई है । ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोनद्वारा पंजाब भेजे गए थे ।

किसी भी पक्ष को परमाणु पर्याय का विचार नहीं करना चाहिए !- सुरक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रूस-यूक्रेन युद्ध पर रूस के सुरक्षामंत्री से की चर्चा !

वसंतकुंज श्मशानभूमि के स्थान परिवर्तन के देहली उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय द्वारा निरस्त

देहली के वसंतकुंज परिसर के मसूदपुर गांव स्थित १०० वर्ष पुरानी श्मशानभूमि को किशनगढ में स्थानांतरित करने के देहली उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय ने निरस्त किया ।

भारतीय नोटों पर श्रीलक्ष्मी और श्रीगणेश के चित्र छापें !

ऐसे चित्र नोटों पर छापें, तो वे किसी के भी, अर्थात दारु दुकानों में, बार में, उसी प्रकार नशेडी, जुवारी आदि के हाथों में जाएंगे । देवताओं का सम्मान रखा जाएगा, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती । इस कारण ऐसे चित्र नोटों पर छापने के लिए जनता भी उसी श्रृद्धा से देखने वाली होनी चाहिए !

जिहादी आतंकवाद के विरुद्ध रणनीति सिद्ध करनेवाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक भारत में आयोजित होगी !

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘आतंकवाद प्रतिबंधक समिति’ की महत्त्वपूर्ण बैठक २८ तथा २९ अक्तूबर को भारत में हो रही है । २८ अक्तूबर को मुंबई एवं २९ अक्तूबर को देहली में यह बैठक आयोजित की गई है ।

ताजमहल का अन्वेषण करने विषय की याचिका उच्चतम न्यायालय ने नकार दी !

‘तामजहल मूलत: शिव मंदिर है’, ऐसा बताने वाली और इसका तथ्यों पर आधारित अन्वेषण करने की मांग करने वाले भाजपा नेता रजनीश सिंह की जनहित याचिका उच्चतम न्यायालय ने नकार दी ।

देहली में चीन की महिला जासूस को बंदी बनाया

ऐसा कहा जाता है कि, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रशिया की गुप्तचर संस्था के.जी.बी. के एजेंट देश में सक्रिय थे । अब पाकिस्तान के एजेंटों की सक्रियता के रहते चीन के भी एजेंट भारत में कार्यवाही कर रहे हैं, यह देखते हुए, ऐसा प्रश्न सामने आता है कि, क्या ‘भारत इन देशों के लिए धर्मशाला बन गया है ?’ 

यदि कोई यात्री मर्यादा से अधिक सामान ले जाए, तो उसे ५०० किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ६०० रुपये से अधिक दंड (भुगतान) भरना होगा । यह दंड अंतर के आधार पर निर्धारित किया जाता है ।