
दिल्ली, पहाडगंज – यहां के नूतन मराठी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिकाओं के लिए तनाव मुक्ति के विषय में प्रवचन का आयोजन किया गया । इसमें कु. कृतिका खत्री ने बताया, ‘‘आज हमारे जीवन में तनाव के विविध कारण हैं । तनावमुक्त रहने के लिए प्रतिदिन हमें कुछ समय आत्म-निरीक्षण करना चाहिए । स्वयं की कृतियों का अवलोकन कर हम कहां अनुचित कृति या आचरण कर रहे हैं, वह देखकर उसके पीछे के हमारे व्यक्तित्व के दोष को ढूंढना चाहिए । इससे अपने व्यक्तित्व के विकास हेतु उचित कृति और आचरण करने में सहायता होती है ।’’
अपनी कृति उचित हो और मन में सकारात्मक विचार रहें, तो जीवन कैसे आनंदमय बनता है, इस विषय में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी ।
उपस्थित शिक्षकों ने अपनी मन की शंकाएं पूछीं और इस आयोजन की सराहना की । प्रधानाचार्य श्री. गुलशन नागपाल जी ने बताया, ‘‘इस प्रकार के आयोजनों से सभी शिक्षकों को एक अच्छे व्यक्तित्व निर्माण हेतु कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, आगे भी ऐसे आयोजन करते रहें ।’’
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न