
धनबाद (झारखंड) – यहां के रांची, धनबाद एवं कतरास में समिति द्वारा हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान सम्पन्न हुआ । इस अभियान में विविध उपक्रमों का आयोजन किया गया । ‘बेटी सुरक्षित राष्ट्र सुरक्षित अभियान’ के अंतर्गत रांची एवं कतरास में लव जिहाद जागृति व्याख्यान का आयोजन किया गया । इसमें लव जिहाद के विषय में सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी द्वारा मार्गदर्शन किया गया । इसका लाभ १२५ से अधिक युवक-युवतियों ने लिया ।
क्षणिकाएं
१. युवा शौर्य प्रशिक्षण शिविर में प्रत्यक्ष सहभागी भी हुए ।
२. व्याख्यान हेतु सभागृह एवं हिन्दू राष्ट्र-संगठक कार्यशाला के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं श्री. चंद्रकांत रायपत ने की ।
‘तनाव-नियंत्रण’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला

धनबाद (झारखंड) – यहां के भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के विषय में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था । इस कार्यशाला में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे को ‘अतिथि व्याख्याता’ के रूप में निमंत्रित किया गया । श्री. गवारे ने अपने व्याख्यान में तनाव दूर करने के उपाय बताए । इस कार्यशाला में ३५ से अधिक कर्मचारी सम्मिलित थे ।
हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला

रांची (झारखंड) – रांची एवं धनबाद में समिति से जुडे धर्मप्रेमियों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । इसमें अनेक धर्मप्रेमियों ने उत्साह से सहभाग लिया । कार्यशाला में कौशल विकास के दृष्टि से सूत्र सिखाए गए ।
हिन्दू राष्ट्र-जागृति बैठक
१.धनबाद के जगन्नाथ अस्पताल में हिन्दू राष्ट्र-जागृति बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक का आयोजन हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति धनबाद की ओर से किया गया । इस बैठक में तरुण हिन्दू के संस्थापक डॉ. नील माधव दास, विश्व हिन्दू परिषद के श्री. सुनिल कुमार सहित अनेक हिन्दुत्वनिष्ठों ने सहभाग लिया । बैठक में हिन्दुओं को जागृत एवं संगठित करने के विषय में सद्गुरु नीलेश सिंगबाळजी ने मार्गदर्शन किया । बैठक में सनातन संस्था के धर्मप्रचारक पू. प्रदीप खेमकाजी की वंदनीय उपस्थिति थी ।
२. उत्तर २४ परगना (बंगाल) में हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति बंगाल की ओर से हिन्दू राष्ट्र जागृति बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के बंगाल संयोजक श्री अनिर्बान नियोगी ने उपस्थितों को समन्वय समिति के स्थापना के उद्देश्य से अवगत कराया । साथ ही उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को हिन्दू जनजागृति समिति के प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी द्वारा बताए अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है । हिन्दू जनजागृती समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने उपस्थित हिन्दुतवानिष्ठों को हिन्दूराष्ट्र के लिए कार्य करते समय धर्म का ज्ञान होना आवश्यक है, यह बताते हुए सभी से निवेदन किया कि जब हम हिन्दू संगठन का कार्य करते हैं तब हमें धर्म की बुनियादी बातों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है ।
बैठक का आयोजन श्री. मनोज कुमार मण्डल एवं श्री. शामल मुखर्जी ने किया था ।
व्यक्तिगत संपर्क
रांची (झारखंड) – अभियान के समय रांची के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं विश्व हिन्दू परिषद के झारखंड राज्य के अध्यक्ष श्री. चंद्रकांत रायपतजी, पसारी एंड एसोसिएट्स’ (Pasari & Associates) के प्रमुख और झारखंड कमर्शियल टैक्सेस बार एसोसिएशन (JCTBA) के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद पसारी, चिन्मय मिशन रांची के स्वामी परिपूर्णानन्दजी, रांची सिटिजन फोरम की उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध लेखिका डॉ. रेणुका तिवारी एवं जेआरडीए (JRDA – Jharia Rehabilitation and Development Authority) धनबाद के skill development के परामर्शदाता श्री. जीतेंद्र मलिक से भेंट कर समिति के वर्तमान में चल रहे कार्य से अवगत कराया ।
अधिवक्ता आनंद पसारी के कार्यालय में उनके कर्मचारियों के लिए ‘साधना का महत्त्व’ विषय पर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न