
फरीदाबाद (हरियाणा) – यहां के स्नेह आश्रम, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, में हिन्दू जनजागृति समिति के सहयोग से युवतियों के लिए ‘स्वरक्षा का महत्त्व’ विषय पर प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया ।
व्याख्यान में युवतियों को वर्तमान परिस्थितियों में आत्मरक्षा का महत्त्व, मानसिक सजगता, आत्मविश्वास, संकट की स्थिति में उचित निर्णय लेना तथा स्वयं की सुरक्षा के लिए उपायों की जानकारी दी गई । साथ ही मार्शल आर्ट की सरल एवं प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया, जिससे युवतियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के आवश्यक कौशल सीखे ।

हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. कार्तिक साळुंके ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, अपितु मानसिक रूप से सतर्क, आत्मविश्वास और परिस्थिति अनुरूप तुरंत निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है ।
कार्यक्रम में लगभग ६५ युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लेकर आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की । कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभागी युवतियों ने इस व्याख्यान एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनमें आत्मविश्वास बढा है तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित हुई है । यह आयोजन नारी सशक्तिकरण एवं समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न