Ladli Behna Yojana : ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना’ में रुकावट डालनेवालों अथवा पैसे की मांग करनेवालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई ! – एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री
इस योजना से संबंधित कागज-पत्र उपलब्ध करवाने अथवा आवेदन भरकर देनेवाले दलालों को किंचित भी सहन नहीं किया जाएगा। यदि किसी कार्यालय में ऐसी गतिविधियों की सूचना मिली, तो संबंधित कार्यालय प्रमुख और दलालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।