‘सिप्री’ की रिपोर्ट के कारण पाकिस्तान की चिंता बढी ।
(सिप्री अर्थात स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट)

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – ‘सिप्री’ के अनुमान से भारत के पास कई गुना अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं, ऐसी आशंका पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने व्यक्त की है । विश्व स्तर पर परमाणु हथियारों तथा रक्षा प्रणालियों पर अध्ययन करने वाली संस्था ‘सिप्री’ ने हाल ही में प्रसारित अपनी रिपोर्ट में कहा है कि २ वर्ष पहले तक पाकिस्तान के पास भारत से अधिक परमाणु हथियार थे , परंतु अब भारत ने तेज गति से प्रगति की है । पिछले वर्ष भारत ने १० परमाणु हथियारों का निर्माण किया । इसके कारण भारत का परमाणु हथियार भंडार तेजी से बढकर १९० तक पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या १७० पर ही स्थिर है । भारत ने १९० में से १२ मिसाइलों को प्रहार करने के लिए तैयार स्थिति में रखा है । ‘सिप्री’ की रिपोर्ट से पाकिस्तान चिंतित हो गया है । भारत को बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान ने भारत की बढती परमाणु क्षमता के परिणामों को लेकर चिंता भी व्यक्त की है ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्वीकार किया कि,
१. भारत की सामरिक क्षमता विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ रही है । भारत की मिसाइल प्रणालियों में हो रहे विकास, जैसे ‘कैनिस्टराइजेशन’ (सुरक्षात्मक कंटेनर में मिसाइलों को रखने की तकनीक), साथ ही परमाणु हथियार ले जाने वाली पनडुब्बियों द्वारा समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता बढाना तथा अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों का विकास करना आदि के बारे में हमें जानकारी है ।
२. इन गतिविधियों के कारण भारत की ‘कार्यरत सज्जता’ (ऑपरेशनल रेडिनेस) बढ रही है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !