देहरादून (उत्तराखंड) की घटना
जल के विवाद में हत्या
हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मुसलमानों के घरों पर किया पथराव
प्रशासन ने आरोपी मुसलमानों के अवैध घर ध्वस्त किए, १२ व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत
देहरादून (उत्तराखंड) – यहां के सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला में भाजपा के युवा नेता विनोद कुमार की मुसलमानों की भीड ने हथौडे से प्रहार करके हत्या कर दी । १३ जून की सायंकाल हुई इस घटना के पश्चात हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इसका तीव्र शब्दों में निषेध करते हुए मुसलमानों के घरों पर पथराव किया । इस प्रकरण में पुलिस ने १२ मुसलमानों के नाम अभियोग पंजीकृत किया है, साथ ही आरोपी मुसलमानों के अवैध घर बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किए जाने की बात सामने आई है । विनोद कुमार भाजपा के अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला सामाजिक माध्यम (सोशल मीडिया) समन्वयक थे ।
🚨 Dehradun, Uttarakhand: BJP Leader Allegedly Killed by an Armed Muslim Mob Over a Water Dispute
A dispute over water escalated into the brutal murder of a BJP leader with a hammer.
Following the incident, Hindu activists staged protests, while authorities demolished alleged… pic.twitter.com/znfXBO0bF0
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 14, 2026
१. समीप ही रहने वाले इम्तियाज के साथ विनोद कुमार तथा उनके परिजनों का जल के विषय पर पुराना विवाद था । १३ जून को इसी बात पर पानी के कारण पुनः विवाद हुआ । इसके बाद ही सशस्त्र मुसलमानों की भीड ने विनोद कुमार के घर पर आक्रमण कर दिया।
२. इस समय विनोद की हत्या कर दी गई । साथ ही उनके भाई अशोक, राजेश एवं भाभी सुषमा गंभीर रूप से आहत हुए ।
३. विनोद के आहत भाई अशोक ने आरक्षी विभाग (पुलिस) में की गई परिवाद (शिकायत) में कहा कि पूर्व में समीप के खेत के जल को लेकर विवाद हुआ था । यह खेत इम्तियाज के स्वामित्व का है । १३ जून की सायंकाल ६ बजे रज्जाक, इम्तियाज, अमन, यूनुस, शाहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शामून, सलमान, जावेद, इंतजार तथा बैरागीवाला के अनुमानतः ३० -३५ अन्य निवासी, लाठियां, लकडी के पटरे, हथौडे तथा फावडे लेकर हमारे घर में आए । उन्होंने हमारे परिवार पर आक्रमण किया । इसमें विनोद की हथौडे से हत्या कर दी गई ।

‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !