प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य

नई दिल्ली – पिछले १२ वर्षों में भारत की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक लाभप्रद, लोगों के लिए सस्ती एवं सहज उपलब्ध हों, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। एक स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सरकार ये प्रयास निरंतर जारी रखेगी, ऐसा वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ के माध्यम से दिया। उन्होंने आगे कहा कि, विश्व की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ लागू करने वाले देश के रूप में भारत की पहचान बनी है। इसका मुझे गर्व है। यह योजना समाज के सबसे गरीब तथा कमजोर वर्गों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, पिछले १२ वर्षों में देश ने सामान्य जनता तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार पहुंचाने के लिए कडे प्रयास किए हैं। ‘प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के कारण दवाइयां, ‘स्टेंट्स’ (हृदय रोग के उपचार में रक्तवाहिनियों में होने वाली रुकावट दूर करने के लिए उपयोग की जाने वाली पतली धातु की नली) तथा घुटने के ‘इम्प्लांट्स’ (घुटने की शल्य चिकित्सा में उपयोग किया जाने वाला धातु का कटोरा या जोड) काफी सस्ते हुए हैं। इससे लाखों लोगों को बडी आर्थिक राहत मिली है।
Over the last 12 years, India has worked to make quality healthcare more affordable and accessible.
We feel proud when we are known as the nation with the world’s largest healthcare programme, Ayushman Bharat, which provides top-quality healthcare to the most vulnerable.…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2026
स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना, किसी भी राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण निवेश ।
केंद्र सरकार के नागरिक सहभागिता मंच (‘मायगोव्ह इंडिया’ ने) कहा कि, स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना, किसी भी राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण निवेश है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने पिछले १२ वर्षों में इस दिशा में बडी प्रगति की है। आज देश की स्वास्थ्य सेवा की आधारभूत संरचना पहले की तुलना में अधिक सुदृढ है।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।