
नई दिल्ली – देश के ए.टी.एम. में नकदी की उपलब्धता को लेकर उत्पन्न चिंता के बीच केंद्र सरकार ने सभी बैंकों से तत्काल जानकारी मांगी है । वित्तीय सेवा विभाग ने बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) से पूछा है कि ए.टी.एम. में नकदी भरने की प्रक्रिया में कोई कठिनाई आ रही है ? तथा इन समस्याओं को दूर करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं । इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है ।
कुछ संस्थानों ने देश के कुछ क्षेत्रों में नकदी आपूर्ति में कठिनाइयों की जानकारी भारतीय बैंक संघ को दी थी । इसके बाद सरकार ने स्थिति की समीक्षा शुरू की है । ग्रामीण तथा अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अभी भी नकद लेन-देन का उपयोग अधिक होने के कारण ए.टी.एम. में नकदी की उपलब्धता को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है । सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, पेंशनधारक तथा सामान्य नागरिक बड़ी संख्या में ए.टी.एम. पर निर्भर रहते हैं । इसलिए ए.टी.एम. में नकदी की कमी का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड सकता है ।
ए.टी.एम. में नकदी की कमी दूर की जाएगी । – भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी ए.टी.एम. में नकदी की कमी होती है, तो उसे शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे । रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार यदि किसी ए.टी.एम. में एक महीने के मध्य १० घंटे से अधिक समय तक नकदी उपलब्ध नहीं रहती, तो संबंधित बैंक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जा सकती है ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला