Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !

मुसलमानों को हिन्दुओं के विरुद्ध भडकाने का प्रकरण

कोलकाता (बंगाल) – राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । मार्च २०२६ में बनर्जी ने एक भाषण में मुसलमानों को हिन्दुओं के विरुद्ध भडकाया था । २० मई को कोलकाता के निवासी तुषार कांति दास ने बनर्जी के विरुद्ध परिवाद किया था । परिवादी का आरोप था कि, बनर्जी के भाषण के कारण उस समय चुनाव वाले राज्य में भय, भ्रम तथा तनाव उत्पन्न होने की संभावना थी । इस परिवाद के आधार पर कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी के विरुद्ध १२ जून को अभियोग पंजीकृत किया ।

क्या कहा था ममता बनर्जी ने ?

ममता बनर्जी ने कहा था कि, ‘हमारे कारण ही (तृणमूल कांग्रेस के कारण ही) आप सभी लोग (हिन्दू) अच्छी स्थिति में हैं । यदि ऐसा दिन आया कि, हम यहां (सत्ता में) नहीं होंगे तथा यदि कोई विशेष समुदाय (मुसलमान) एकत्रित हो गया एवं उन्होंने आपको घेर लिया, तो उन्हें आपको समाप्त करने में केवल एक क्षण लगेगा ।’