
नई दिल्ली — रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अर्थात ‘डी.आर.डी.ओ.’ ने बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली के लगातार ३ सफल परीक्षण पूर्ण किए हैं । 10 एवं ११ जून को किए गए इन परीक्षणों में इंटरसेप्टर मिसाइलों ने लक्ष्य को अत्यंत सटीकता से भेदा । इससे भारत को अब शत्रु की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की क्षमता प्राप्त हो गई है । इसके साथ ही भारत ऐसी मिसाइल रक्षा प्रणाली रखने वाले चुनिंदा देशों के समूह में सम्मिलित हो गया है ।
इसी अवधि में नौसेना के लिए विकसित मध्यम दूरी की जहाज-रोधी मिसाइल का पहला उडान परीक्षण भी सफल रहा । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डी.आर.डी.ओ. को बधाई देते हुए कहा, “इससे देश की सुरक्षा तैयारियों तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और अधिक सुदृढ होगी ।”
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !