कुछ भी हो जाए परन्तु अमेरिका से समझौता न करने पर अडिग ।

तेहरान (ईरान) – ईरान एवं अमेरिका के बीच शान्ति समझौता अन्तिम चरण में होते हुए ईरान में इस समझौते के विरोध में नागरिकों ने सडकों पर उतरकर आन्दोलन किया । ‘कुछ भी हो जाए , परन्तु अमेरिका से सन्धि न करें’ , ऐसी मांग आन्दोलनकारियों ने की है तथा उन्होंने विदेश मन्त्री अब्बास अराघची एवं संसद के अध्यक्ष महम्मद बागेर गालिबाफ पर आलोचना की है ।
🚨 Protests erupt across Iran as citizens take to the streets to oppose a potential peace deal with the US. 🇮🇷 🇺🇸
Demonstrators demand no compromise with Washington, accusing leadership of granting "excessive concessions" and threatening Iran’s influence in the Strait of Hormuz.… pic.twitter.com/SKHnzJOvsK
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 14, 2026
ईरान के विविध नगरों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं तथा यह समझौता ईरान के हित के विरुद्ध होने का आरोप आन्दोलनकारियों ने किया है । अमेरिका के साथ की वार्ताओं में प्रमुख भूमिका निभानेवाले अराघची एवं गालिबाफ के विरोध में घोषणाएं भी दी गईं । तेहरान के इब्न सिना चौक में बडा मोर्चा निकाला गया तो मशहद नगर में विदेश मन्त्रालय के सामने भी नागरिकों ने आन्दोलन किया । ‘फार्स न्यूज एजेन्सी’ द्वारा प्रसारित किए गए वीडियो में आन्दोलनकारी अराघची के विरोध में घोषणाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं । ‘हॉर्मुझ जलडमरूमध्य में ईरान का प्रभाव इस समझौते के कारण अल्प होगा’ , ऐसा भय आन्दोलनकारियों ने व्यक्त किया ।
समझौते में अमेरिका को अवांछित छूट देने का आरोप !
आन्दोलनकारियों के अनुसार , प्रस्तावित समझौते के कारण अमेरिका को अवांछित छूट दी जा रही हैं तथा यह ईरान के लिए लज्जास्पद समझौता सिद्ध होगा । इसलिए अराघची एवं गालिबाफ त्यागपत्र दें ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge