समय से पहले बस छूट जाने के कारण महिला डॉक्टर से मिलने का समय चूक गई

थिरुवनंतपुरम् (केरल ) – समय से पहले बस छूट जाने के कारण एक महिला की बस छूट गई, जिससे अस्पताल में डॉक्टर से मिलने का उसका निर्धारित समय भी निकल गया । इसके पश्चात महिला ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज कराई । उपभोक्ता न्यायालय ने महिला के पक्ष में निर्णय देते हुए ‘केरल राज्य सडक परिवहन निगम’ (के.एस.आर.टी.सी.) को संबंधित महिला यात्री को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया । इसमें २५ हजार रुपये हानिभरपाई तथा १० हजार रुपये मुकदमा के खर्च के रूप में सम्मिलित हैं ।
क्या है प्रकरण ?
शिकायतकर्ता महिला ने २४ अगस्त २०२४ को कट्टाकडा से एर्नाकुलम स्थित एक अस्पताल जाने के लिए के.एस.आर.टी.सी. की अति-तेज बस का टिकट आरक्षित कराया था । यह बस सुबह ८ बजे थिरुवल्ला से रवाना होने वाली थी । महिला को दोपहर १२:३० बजे डॉक्टर से मिलने का समय (अपॉइंटमेंट) मिला था । महिला सुबह ७:३0 बजे ही बस स्टॉप पर पहुंच गई तथा ८:१0 बजे तक बस की प्रतीक्षा करती रही । बस न आने पर उसने बस कर्मचारियों से संपर्क किया । तब कर्मचारियों ने बताया कि बस कोट्टायम पहुंच चुकी है तथा उसे दूसरी बस से आने की सलाह दी गई ।
उपभोक्ता न्यायालय ने कहा कि “निर्धारित समय से पहले बस रवाना करना तथा इसके कारण आरक्षण कराने वाले यात्री की बस छूट जाना, सेवा में गंभीर त्रुटि का उदाहरण है ।” इसी आधार पर न्यायालय ने के.एस.आर.टी.सी. पर उपर्युक्त दंड लगाया ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया