गृहमंत्री अमित शाह के अधिकारियों को निर्देश

नवी दिल्ली – सीमावर्ती जिलों के जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करें, ऐसे निर्देश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिए । जनसांख्यिकीय परिवर्तन के सूत्र पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में वे बोल रहे थे । इसके साथ ही परिस्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र, मेट्रो नगरों तथा औद्योगिक नगरों का भ्रमण करने के भी निर्देश उन्होंने दिए । इससे पूर्व ५ जून को शाह ने स्पष्ट किया था कि ‘बंगाल, त्रिपुरा एवं बिहार जैसे राज्यों में जनसांख्यिकीय परिवर्तन कदापि सहन नहीं किए जाएंगे’। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में विद्यमान त्रुटियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठा रही है ।
‘प्रगत सीमा सुरक्षा’ परियोजना अंतिम चरण में !
अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरीक्षण तथा सुरक्षा को अधिक सुदृढ करने के लिए केंद्र सरकार प्रयत्नशील है, यह कहते हुए शाह ने सीमा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढाने पर बल दिया । त्रिपुरा की लंकामुरा सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों से संवाद करते हुए उन्होंने सूचित किया कि ‘स्मार्ट बॉर्डर’ (प्रगत सीमा सुरक्षा) परियोजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है । यह परियोजना देश के ७ से ८ स्थानों पर प्रायोगिक स्तर पर क्रियान्वित की जाएगी, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन तथा सीमावर्ती सुरक्षा बलों की समन्वित सहभागिता होगी । शाह ने स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा को अधिक प्रभावी करने के साथ-साथ जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर भी सूक्ष्मता से दृष्टि रखी जाएगी ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !