
देहू (जिला पुणे) — आषाढी वारी समारोह में अब केवल कुछ ही दिन शेष हैं । ऐसे समय में श्रीक्षेत्र देहू स्थित पवित्र इंद्रायणी नदी में सैकडों मछलियां मृत अवस्था में तैरती हुई पाई गईं । नदी के प्रदूषित जल के कारण अधिक संख्या में मछलियों की मृत्यु हुई है । ये मृत मछलियां घाट पर बहकर आने से पूरे क्षेत्र में अत्यधिक दुर्गंध फैल गई है ।वारी के लिए देहू में लाखों वारकरी आते हैं, तथा वे इसी नदी में स्नान एवं आचमन करते हैं । ऐसे पवित्र समय में नदी की यह दुर्दशा श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो रही है । इस कारण (आर्ट ऑफ लिविंग) के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने तत्काल नदी में उतरकर मृत मछलियों को बाहर निकाला तथा क्षेत्र की सफाई की । (यदि यह कार्य आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों को करना पड रहा है, तो प्रशासन नामक श्वेत हाथी की आवश्यकता ही क्या है ? — संपादक)
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया