इस बार चारधाम यात्रा में सहभागी होनेवाले इच्छुक भक्तों को नाम प्रविष्ट करना अनिवार्य !
हिन्दू धर्म में चारधाम यात्रा का अनन्य साधारण महत्त्व है । केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री के दर्शन के लिए हिन्दू लंबे समय से प्रतीक्षारत रहते हैं । ये सभी तीर्थक्षेत्र उत्तराखंड राज्य में स्थित हैं तथा इस बार राज्य सरकार ने इस यात्रा के लिए कुछ नियम बनाए हैं ।