प्लास्टिक की रीसाइकिल बोतलों से बनाई गई जैकेट पहनकर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे संसद !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ८ फरवरी के दिन संसद में हल्के नीले रंग की जैकेट पहनकर आए थे । यह जैकेट कपडे की न होकर प्लास्टिक की रीसाइकिल बोतलों से बनाई गई है । ‘इंडिया एनर्जी वीक‘ कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने यह जैकेट प्रधानमंत्री मोदी को भेंट दी थी ।