
नई देहली – जब से हमारी (भाजपा की ) सरकार आई, तब से हमने इस देश को वास्तव में धर्मनिरपेक्ष देश बनाने का प्रयास किया । इससे पूर्व कांग्रेस ने देश को संवैधानिक दृष्टि से अंशत: इस्लामी देश बना ही दिया था, भाजपा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां एक कार्यक्रम में ‘हिन्दू राष्ट्र’ की कल्पना के विषय में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए ऐसा कहा ।
सांसद त्रिवेदी ने आगे कहा,
१. मुझे विश्व में एक भी धर्मनिरपेक्ष देश दिखाएं, जहां शरीयत तथा सर्वोच्च न्यायालय में मतभेद हुए, तो देश की सत्ताधारी पार्टी संसद में कानून बनाकर संविधान में परिवर्तन कर शरीयत को सर्वोच्च न्यायालय की अपेक्षा श्रेष्ठ ठहराता हो ? ऐसा एक तो धर्मनिरपेक्ष देश बताएं जहां तीन तलाक (ट्रिपल तलाक) तथा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अस्तित्व में हैं ?
२. भारत विश्व में एकमात्र देश है जहां विश्व के सभी धर्म एकत्रित रहते हैं । पारसी धर्म उसके मूलस्थान में समाप्त हो गया ; परंतु भारत में वह अस्तित्व में है । आज इस धर्म में अनेक लोग उद्योगपति हैं । ज्यू लोगों पर विश्व में सभी ओर अत्याचार हुए; परंतु भारत में वैसा नहीं हुआ । तब भी हिन्दू संस्कृति को ‘धर्मांध’ कह कर अपमानित किया जाता है ।
Lokmat National Conclave: सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस ने देश को बनाया मुस्लिम राष्ट्र, हमने सेकुलर राष्ट्र बनाने का किया कामhttps://t.co/qeng8MK3Ui@SudhanshuTrived @rishidarda @vijayjdarda #LokmatParliamentaryAwards
— लोकमत हिन्दी (@LokmatNewsHindi) March 14, 2023
इस्लामी देश में मस्जिद में बम विस्फोट होते हैं !
विश्व में भारत ही एकमात्र देश है, जहां २० करोड मुसलमान हैं; परंतु मस्जिद में कभी बम विस्फोट नहीं होते; परंतु इस्लामी देशों में मस्जिद में बमविस्फोट होते हैं, सांसद त्रिवेदी ने ऐसा भी कहा ।
हिन्दू किसी को भी हिन्दू धर्म स्वीकार करने पर बाध्य नहीं करते !
कुंभपर्व में करोडों लोग सम्मिलित होते हैं । इस पर्व में सहस्रों विदेशी पर्यटक आते हैं । किसी के धार्मिक कार्यक्रम में क्या अन्य धर्म के लोग जाते हैं ? क्या कुंभपर्व में सम्मिलित होनेवाले किसी भी व्यक्ति को ‘हिन्दू हो जाओ’, कहा जाता है ? यही सर्वोच्च उदारता एवं महानता है, सांसद त्रिवेदी ने ऐसा कहा ।
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
Love Jihad Planned Conspiracy : ५ राज्यों में ‘लव जिहाद’ की ७ घटनाएं सामने आईं !
UP Love Jihad : मुसलमान युवक ने अल्पवयस्क हिन्दू लडकी से किया बलात्कार – धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया ।