
नई देहली – मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे, ऐसा गंभीर आरोप देहली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर लगाया । यहां एक कार्यक्रम में वह बोल रहीं थी । उन्होंने बताया, ‘पिता क्रोध से भरकर मुझे बहुत पीटते थे ।’
#WATCH | "I was sexually assaulted by my father when I was a child. He used to beat me up, I used to hide under the bed," DCW chief Swati Maliwal expresses her ordeal alleging her father sexually assaulted her during childhood pic.twitter.com/GsUqKDh2w8
— ANI (@ANI) March 11, 2023
मालीवाल ने आगे कहा, ‘‘जब पिता घर आते थे, तब मुझे बहुत भय लगता था । मैंने अनेक रातें बिस्तर के नीचे छिपकर काटीं । मैं भय से सहमकर थरथर कांपती थी । तब मैं विचार करती थी, ऐसा क्या करूं, जिससे बच्चियों पर अत्याचार करनेवाले इस प्रकार के सभी व्यक्तियों को सबक सिखा सकूं । बचपन में मनपर हुए इन आघातों से बाहर आने में मेरे संबंधियों ने मेरी बहुत सहायता की । वह नहीं होते, तो कदाचित मैं उससे कभी बाहर नहीं आ सकती थी । जब अत्याधिक अत्याचार होता है, तब बडा परिवर्तन भी होता है । उस अत्याचार से आपके भीतर एक बडी आग जलती है । यह आग आपने उचित स्थान पर लगा दी, तो आप जीवन में बडे बडे कार्य कर सकते हैं ।’’
संपादकीय भूमिकाइससे समाज की नैतिकता का कितना पतन हो चुका है, यह स्पष्ट होता है ! सदाचारी समाज निर्माण करने के लिए सभी को साधना सिखाना कितना अनिवार्य है, इसपर सरकार अब तो ध्यान देकर कुछ करे ! |
‘हलाल टैक्स’ हिन्दू समाज के कोष से बलात् वसूल किया जाने वाला ‘जजिया कर’ ही है ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति
वल्लभनगर (पिंपरी-चिंचवड) बस स्थानक पर यात्रियों की असुविधाओं की ‘यात्रा’ चल रही है
Kerala Shigella Outbreak Reported : केरलम् में ‘शिगेला’ संक्रमण के कारण एक बच्चे की मृत्यु, १२६ लोग संक्रमित ।
अमरावती केंद्रीय बस स्टैंड की दुर्दशा देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक अत्यंत क्रोधित !
Shamli Conversion : करोडपति हिन्दू के पुत्र के धर्मान्तरण के प्रकरण में मुसलमान महिला व्यायाम प्रशिक्षक एवं उसके पिता को बन्दी बनाया !
कपडों की दुकान के ट्रायल रूम में कपडे बदल रही महिलाओं के गुप्त वीडियो बनाने वाले शाहरुख को बंदी बनाया गया