Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क

संसद में विधेयक प्रस्तुत

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – अमेरिका के सत्ताधारी रिपब्लिकन एवं विरोधी डेमोक्रैट्स दल के सांसदों ने रूस से तेल खरीदनेवाले भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी एवं अजरबैजान इन देशों पर १०० प्रतिशत शुल्क लगाने से संबंधित संशोधित विधेयक प्रस्तुत किया । यह विधेयक यदि पारित होता है, तो अमेरिका पहली बार ही किसी देश पर केवल इसलिए शुल्क लगाएगा कि वह देश रूस से तेल खरीदकर रूस का आर्थिक लाभ बढा रहा है । इसमें विशेष बात यह है कि इस विधेयक के प्रारूप में ५०० प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव था, जिसे अब १०० प्रतिशत किया गया है ।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने आगे कहा कि फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, बेल्जियम सहित १५ यूरोपीय देशों को इस विधेयक की कक्षा से बाहर रखा गया है । वर्तमान के १५ प्रतिशत शुल्क की समय सीमा २४ जुलाई को समाप्त हो रही है; इसलिए ट्रम्प यह विधेयक लाकर भारत पर व्यापार समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं ।

भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद कर वार्षिक ६० सहस्र करोड रुपए की बचत करता है । १०० प्रतिशत शुल्क लागू होने पर अमेरिका को होनेवाला वार्षिक ६ लाख ५० सहस्र करोड रुपए का निर्यात प्रभावित होगा, जो इस बचत के १० गुना है । इससे भारत के २ लाख १० सहस्र करोड रुपए का निर्यात भी प्रभावित होगा ।

संपादकीय भूमिका

अमेरिका की दादागिरी