न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने की क्षमता पर प्रभाव पड़ रहा है । इसलिए सर्वोच्च न्यायालय को कश्मीर जाकर वहां की स्थिति को देखना चाहिए ! – – Lt Gen D.P. Pandey (Retd)
सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे मामलों में कई बार हस्तक्षेप किया है, जिससे सरकार और सेना द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में विलंब हो रहा है । इस प्रकार के न्यायिक हस्तक्षेप से आतंकवाद के विरुद्ध लडने की क्षमता प्रभावित होती है ।