ईरान के नेतृत्व का हम एक झटके में अंत कर सकते हैं ! – ट्रंप की चेतावनी
यदि हम चाहें, तो ईरान के शेष पूरे नेतृत्व का एक ही झटके में अंत कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ।
यदि हम चाहें, तो ईरान के शेष पूरे नेतृत्व का एक ही झटके में अंत कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ।
‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने को लेकर भारत को धमकी देते हुए कहा कि सिंधु जल बंटवारा के विवाद को केवल पर्यावरणीय अथवा राजनयिक विषय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, अपितु राष्ट्रीय सुरक्षा और अस्तित्व से संबंधित विषय के रूप में देखा जाना चाहिए ।
‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ संस्था के समक्ष भारत, पाकिस्तान को पुनः ‘ग्रे लिस्ट’ (राखाडी सूची) में समाहित करने की अपील कर सकता है । अक्टूबर में एफएटीएफ की पूर्ण बैठक होनेवाली है ।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य से यात्रा कर रही एक व्यापारी नौका पर ईरान द्वारा ड्रोन आक्रमण किए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों तथा रडार केंद्रों पर हवाई आक्रमण किया ।
इजरायल वास्तविकता का भान रखे तथा इजरायल के सबसे बडे मित्रराष्ट्र की अकारण आलोचना करना टालें, इन कठोर शब्दों में अमेरिका के उपराष्ट्रपति वांस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को खरी-खरी सुनाई ।
७ जून की देर रात्रि से ईरान ने इजराइल पर बैलिस्टिक क्षेपास्त्रों से आक्रमण किया । इसके प्रतिउत्तर में कुछ ही घण्टों में इजरायली सेना ने अपनी हवाई रक्षा प्रणाली को कार्यान्वित करके ईरान पर आक्रमण किया ।
नेपाल ने उत्तराखंड से लगी सीमा पर चीननिर्मित ‘थर्मल कैमरे’ (गर्मी के कारण वस्तुओं से निकलनेवाली इंफ्रारेड किरणों को पहचान कर उनके तापमान को चित्र के रूप में दिखानेवाला कैमरा) लगाना आरंभ किया है ।
युवक को पाकिस्तान से आने वाले संदेहास्पद ‘व्हाट्सएप कॉल्स’ पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां दृष्टि रखे हुए थीं । इसी संदेह के आधार पर पुलिस ने युवक के निवास स्थान पर छापा मारकर उसे अपनी कस्टडी (अभिरक्षा) में ले लिया ।
देश के नए ‘चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ’ जनरल एन्.एस्. राजा सुब्रमणी ने ३१ मई के दिन पदभार स्वीकार किया ।
ईरान के सैन्य दल को जानबूझकर लक्ष्य नहीं किया, इसका कारण स्पष्ट करते हुए ट्रम्प ने कहा कि, हमें लगता है कि ईरान की सेना के कुछ विभाग थोडे उदार विचार के हैं ।