४४ सेकंड में १२ रॉकेट दागने की क्षमता !

नई देहली – भारत के रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाक रॉकेट लॉन्चर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया । यह प्रणाली स्वदेशी है । यह सिस्टम केवल ४४ सेकेंड में १२ रॉकेट दाग सकता है । इसकी सटीकता तथा एक साथ कई लक्ष्यों पर आक्रमण करने की क्षमता का परीक्षण किया गया । ‘पिनाक’ नाम भगवान महादेव के ‘पिनाक’ धनुष के नाम पर रखा गया है ।
१. यह परीक्षण ३ भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया था । २ लांचरों से कुल २४ रॉकेट दागे गए । ये सभी रॉकेट अपने लक्ष्य पर सफलतापूर्वक लक्ष्य साधने में सफल रहे ।
२. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डी.आर.डी.ओ. को इस सफलता के बारे में बताया और सेना को बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस नई प्रणाली के सम्मिलित होने से हमारी सशस्त्र सेनाएं और अधिक सक्षम हो जाएंगी ।
३. इस प्रणाली को सिद्ध करने में ‘मुनिशन इंडिया लिमिटेड’ तथा ‘टाटा एडवांस सिस्टम्स’ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया । डी.आर.डी.ओ. प्रमुख समीर कामत ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि प्रणाली अब सेना में भर्ती के लिए तैयार है ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न