
कीव – यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसे पहली बार रूसी हथियारों के बीच भारत निर्मित उपकरण मिले हैं । ‘कीव इंडिपेंडेंट’ के अनुसार यूक्रेनी सेना की गुप्त एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है । कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह दावा करके यूक्रेन यह जताने का प्रयास कर रहा है कि भारत अप्रत्यक्ष रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की सहायता कर रहा है ।
१. यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के पश्चात से ही भारत पर रूस की सहायता करने का आरोप लगाता रहा है । यूक्रेन पर युद्ध थोपने के पश्चात, संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए । भारत इसकी अवमानना कर रूस से तेल क्रय रहा है । अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल क्रय करना बंद करे; परंतु मोदी सरकार इसके लिए तैयार नहीं है । इससे यूक्रेन सहित कई पश्चिमी देश भारत से अप्रसन्न हैं ।

२. रूस पिछले कई वर्षों से भारत का सबसे बडा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा है । अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर विभिन्न प्रतिबंध लगाए जाने के पश्चात भारत फ्रांस से बडी मात्रा में हथियार खरीद रहा है ।
३. यूक्रेन युद्ध आरंभ होने के पश्चात भारत और रूस के बीच व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है ।
४. भारत ने अमेरिका को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह रूस के साथ अपनी मित्रता नहीं तोडेगा । भारत ने रूस के साथ कई नए रक्षा समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं ।
संपादकीय भूमिकायूक्रेन ने पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति की हैं । क्या यूक्रेन द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करनेवाले देश को हथियार आपूर्ति करना उचित है ? तो फिर यूक्रेन को इस बात की चिंता क्यों है कि रूसी हथियारों में भारतीय उपकरण भी पाए गए ? |
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
ईरान की मिसाइल क्षमता को बडी मात्रा में हानि – डोनाल्ड ट्रम्प
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin