भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे की सलाह

नई दिल्ली – सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे मामलों में कई बार हस्तक्षेप किया है, जिससे सरकार और सेना द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में विलंब हो रहा है । इस प्रकार के न्यायिक हस्तक्षेप से आतंकवाद के विरुद्ध लडने की क्षमता प्रभावित होती है । इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को कश्मीर जाकर देखना चाहिए कि सुरक्षाबल किस परिस्थिति में कार्य करते हैं ? आतंकवाद का ज़मीन पर क्या प्रभाव हो रहा है ? यह भी देखना चाहिए । यह सुझाव भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे ने सर्वोच्च न्यायालय को दिया । वह एएनआई समाचार एजेंसी के पॉडकास्ट (साक्षात्कार) में बोल रहे थे ।
🇮🇳 Retd Lt Gen D.P. Pandey urges Supreme Court judges to visit Kashmir — see firsthand what our forces endure.
Says judicial delays are hampering the fight against terror.
“If that money was spent on Bihar, it would’ve leapt forward.”#Pahalgamattackpic.twitter.com/AKGihwuJ9M
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 24, 2025
डी.पी. पांडे द्वारा प्रस्तुत मुख्य सूत्र
१. कश्मीर कोई न्यायालय की कक्षा नहीं है, जहाँ सब कुछ तर्क और नियमों से तय किया जाता है । वहाँ हर क्षण जान को खतरा होता है । वहाँ जाकर देखें कि आतंकवादियों की अमानवीयता किस हद तक पहुँच चुकी है, तभी न्यायालय को देश की सुरक्षा नीतियों की वास्तविक समझ आएगी ।
२. सर्वोच्च न्यायालय ने कभी-कभी आतंकवाद का सामना करने के लिए आवश्यक निर्णयों को रोका या उनमें विलंब किया है । सरकार और सेना को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की अनुमति मिलनी चाहिए ।
३. यह समय राजनीतिक या कानूनी उलझनों में फंसे बिना आतंकवाद के विनाश के लिए एकजुट होने का है ।
कश्मीर की बजाय बिहार में पैसा खर्च किया होता, तो राज्य आगे बढ़ गया होता !
आज जो कुछ भी कश्मीर है, उसे बनाने के लिए सरकार ने बहुत खर्च किया है । वहाँ के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की गई थीं । यदि इतना ही पैसा बिहार में लगाया गया होता, तो आज वह राज्य बहुत आगे निकल गया होता ।
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न