साध्वी प्रज्ञासिंह को ‘वीडियो कॉल’ कर ‘ब्लेकमेल’ करने वाले दो लोगों को हिरासत

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को ‘ब्लेकमेल’ करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से वारिस और रवीन को हिरासत में लिया है ।

हिजाब न पहनने वाली लडकियों का बलात्कार होता है, ऐसे विधान करने वाले काँग्रेस के धर्मांध नेता की ओर से क्षमायाचना 

अहमद ने ट्वीट कर कहा कि, देश में महिलाओं पर बढते अत्याचार को देखते हुए मैं चिंतित हूं । बुरखा और हिजाब द्वारा इन घटनाओं को रोका जा सकता है ।

आरोपी सगाया मैरी के जमानत पर छूटने के बाद द्रमुक (द्रविड प्रगति संघ)) पार्टी के विधायक द्वारा स्वागत

ढोंगी नास्तिकतावादी द्रमुक की ओर से हमेशा हिन्दू द्वेष प्रकट किया जाता है, उसी प्रकार का यह एक मामला है । यह तमिलनाडु के हिन्दुओं को ध्यान में लेना चाहिए !

हिन्दू राष्ट्र का संविधान बनाएंगे ! – संत समाज

हिन्दू राष्ट्र के संविधान में श्रीमद्भगवद्गीता, श्रीरामचरितमानस, मनुस्मृति सहित वेद एवं पुराणों के सूत्रों का भी समावेश होगा । हिन्दू राष्ट्र में गुरुकुल शिक्षा बंधनकारक होगी । इसमें ३ से ८ वर्ष की आयु के लडके एवं लडकियों को शिक्षा लेना बंधनकारक होगा । तदुपरांत ही उन्हें अन्य विद्यालयों में जाने की अनुमति होगी ।

‘भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद यह चिंता का विषय है !’

भारत में हिन्दू राष्ट्रवाद नहीं, अपितु ‘इस्लामी राष्ट्रवाद’ गत ७४ वर्षाें से चिंता का विषय बना है ! ‘इस्लामी राष्ट्रवाद’ के कारण ही कश्मीर में हिन्दुओं का वंशसंहार कर, उन्हें वहां से भगा दिया गया, इस विषय में अन्सारी क्यों मुंह नहीं खोलते ?

राजकोट (गुजरात) में कथित ईशनिंदा के ‘पोस्ट’ के कारण धर्मांधों ने किया हिन्दुओं पर आक्रमण !

गुजरात में भाजपा की सरकार होते हुए धर्मांध हिन्दुओं पर आक्रमण करने का दुस्साहस करते हैं, यह हिन्दुओं को अपेक्षित नहीं ! धर्मांध ईशनिंदा के प्रकरण में सीधे कानून हाथ में लेते हैं, जबकि बहुतांश जन्महिन्दू वैध मार्ग से भी सादा निषेध तक प्रविष्ट नहीं करते !

उडुपी (कर्नाटक) के एक और महाविद्यालय में हिजाब पर प्रतिबंध

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि किसी भी शिक्षा संस्था में शिक्षा को धर्म से दूर रखना चाहिए । यहां पढनेवाले विद्यार्थी हिजाब अथवा भगवा उपरना पहनकर न आएं । वे उनके धर्म का पालन करने के लिए विद्यालय में न आएं । विद्यालय ज्ञानमंदिर है तथा यहां शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से आना चाहिए ।

भोपाल में गोशाला के पास मिले १०० से अधिक गायों के मृतदेह 

गोशाला की ओर से गायों के विषय में इस प्रकार की लापरवाही होती होगी, तो ऐसे संचालकों पर गुनाह प्रविष्ट कर उन्हें कारावास में डालना चाहिए ! साथ ही ऐसा मध्यप्रदेश के अन्य गोशालाओं में तो नहीं होता ? इस ओर देखना चाहिए !

हिन्दुओं के कार्यक्रम को अनुमति दी गई, तो हम ऐसी स्थिति बनाएंगे कि उसे संभालना कठिन होगा !

धर्मसंसद में कथितरूप से आपत्तिजनक वक्तव्य देने के आधार पर उत्तराखंड की भाजपा सरकार हिन्दुओं के महंतों और नेताओं को गिरफ्तार कर कारागार में डाल देती है; परंतु पंजाब की कांग्रेस की सरकार हिन्दुओं के विरोध में दंगा कराने के लिए उकसानेवाले वक्तव्य देनेवालों को हाथ भी नहीं लगाती, इसे ध्यान में लीजिए !