तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।

दैनिक ‘सनातन प्रभात’के समाचार का परिणाम ।

पदपथों पर फर्श का नवीनीकरण कर रहे कर्मचारी

नई मुंबई, २६ जून (संवाददाता) – २४ जून के ‘सनातन प्रभात’ में तुर्भे रेलस्थान के पास के पदपथों की दयनीय स्थिति का समाचार प्रकाशित हुआ था । उसका संज्ञान लेते हुए नगरमहापालिका के अभियंता विभाग की ओर से पदपथों के नवीनीकरण का काम आरंभ किया गया है । ये पदपथ कुछ स्थानों पर खराब हो चुके थे तथा उन पर लगे फर्श उखड गए थे । कुछ स्थानों पर फर्श धारदार होने से नागरिकों को ठेस लगकर उन्हें चोटें आ रही थी । नगरमहापालिका एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी अनदेखी करने के कारण नागरिकों ने क्षोभ व्यक्त किया था। परंतु अब जाकर पदपथ एवं फर्श का नवीनीकरण किया जा रहा है ।

संपादकीय भूमिका

इसमें अब तक निष्क्रिय रहे तथा संवेदनाशून्य संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए ।