तीन लोगों को बंदी बनाया गया !

मुंबई – पूरे राज्य में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की २८ जून को ‘शिक्षक पात्रता परीक्षा’ (टीईटी) होनेवाली थी; हालांकि इस परीक्षा का प्रश्नपत्र भी ठाणे जिले के भिवंडी में लीक हो गया है । इसलिए एक बार फिर टीईटी परीक्षा निरस्त करने की नौबत शासन (सरकार) पर आ गई है । एक व्यक्ति के पास यह प्रश्नपत्र होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारा, साथ ही ‘महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद’ के अधिकारियों को बुलाकर तुरंत सत्यापन (जांच) किया । उस गृहस्थ (व्यक्ति) के पास के प्रश्नपत्र के कुछ प्रश्न समान पाए जाने के कारण भिवंडी पुलिस थाने में याचिका प्रविष्ट की है ।
‘महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद’ की उपायुक्त प्रिया शिंदे ने पत्रकार वार्ता (प्रेस कॉन्फ्रेंस) लेकर यह जानकारी दी । इस प्रकरण में पुलिस के दल ने सहारा एयरपोर्ट परिसर से तीनों को हिरासत में लिया है ।
परीक्षा की अगली तिथि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रसिद्ध (घोषित) की जाएगी । शिक्षकों को फिर से इस परीक्षा के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नहीं करना पडेगा, साथ ही परीक्षा का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा । ३७ शहरों में १ सहस्र २८ केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा होनेवाली थी । पहली से आठवीं के शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निश्चित करने के लिए ली जानेवाली यह राज्य स्तरीय परीक्षा है ।
कुछ दिन पूर्व ही हुए ‘नीट’ (NEET) प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के तार अभी भी पूरी तरह से नहीं मिले होने के दौरान ही यह नया प्रकरण सामने आया है । इस संदर्भ में कुछ विद्यार्थियों ने आत्महत्या भी की है ।
आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ! – शिक्षा मंत्री
प्रश्नपत्र बेचने के लिए आने की जानकारी पुलिस को मिली थी । उसके लिए पुलिस ने जाल बिछाया था । पकडे गए लोगों में से १ हरियाणा और २ लोग बिहार के हैं । प्रश्नपत्र दिल्ली से लाए गए थे । मुख्य आरोपी अभी भी फरार है । एक आरोपी केंद्रीय विद्यालय में नौकरी लगवाने के लिए आया था । एक आरोपी पहले अनुत्तीर्ण (फेल) हुआ था । आरोपियों ने प्रश्नपत्र किसे बेचे ?, इसकी जांच जारी है । अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक दुधे ने मीडिया को उपरोक्त जानकारी दी । शासन ने इसका गंभीर संज्ञान लिया है । आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने बताया ।
Aamir Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई समूह ने ‘लव जिहाद’ के सूत्र पर अभिनेता आमिर खान को मारने की धमकी दी ।
Warship ‘INS Malvan’ : भारतीय नौसेना द्वारा ‘मालवण’ युद्धपोत के ‘वाघ नख’ (बाघ के नाखून) दर्शाए गए नये प्रतीक चिन्ह का अनावरण
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan