Sangli Hindu Migration : धर्मांधों के उत्पीडन के कारण बिसूर (सांगली) ग्राम से १० हिन्दू परिवार पलायन की तैयारी में ।

  • धर्मांधों का दमन करने की 'हिन्दू एकता आंदोलन' की चेतावनी ।

  • मस्जिद में अन्य राज्यों के मुसलमानों का जमावडा ।

सांगली, २७ जून (वार्ता.) – जिले के बिसूर ग्राम में मस्जिद में आने वाले अन्य राज्यों एवं बाह्य जिलों के धर्मांधों के कारण स्थानीय हिन्दू परिवार अत्यंत भय की छाया में जीवन व्यतीत कर रहे हैं । मस्जिद के समीप रहने वाले हिन्दुओं को प्रताडित करना, हिन्दू महिलाओं की ओर देख कर अश्लील हाव-भाव करना तथा हिन्दू धर्म के विषय में विष वमन करना, ऐसे आक्रोशजनक कृत्य इन धर्मांधों द्वारा किए जा रहे हैं । इस उत्पीडन से त्रस्त होकर ग्राम के १० हिन्दू परिवार अपना गृह त्याग कर ग्राम से पलायन करने की तैयारी में हैं ।

मस्जिद की आड में हिन्दुओं का उत्पीडन ।

बिसूर ग्राम की मस्जिद में बाहर से तथा अन्य राज्यों से २०-२० व्यक्तियों के दल आ रहे हैं । मस्जिद के निकट निवास करने वाले हिन्दुओं की शांति एवं सुरक्षा के लिए संकट उत्पन्न हो गया है । स्थानीय मुसलमान शेख, नदाफ, सैय्यद तथा अन्य राज्यों से आए हाफिज, मस्जिद में उच्च स्वर में वार्तालाप करना, साथ ही भ्रमणभाष (मोबाइल) पर तीव्र ध्वनि में गीत बजाकर हिन्दुओं को प्रताडित करना, इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं । मस्जिद के परिसर से आवागमन करने वाली हिन्दू महिलाओं तथा बालिकाओं की ओर देख कर ये धर्मांध अश्लील हाव-भाव करते हैं, साथ ही हिन्दू धर्म के विषय में अत्यंत निकृष्ट स्तर पर जाकर अपशब्दों का प्रयोग करते हैं ।

कष्ट हो रहा है, तो द्वार-खिडकियां बंद कर भीतर बैठो – हिन्दुओं को धमकी

जब पीडित हिन्दू परिवारों ने इस धृष्टतापूर्ण व्यवहार का प्रतिकार किया, तब ‘यदि कष्ट हो रहा है, तो अपने द्वार-खिडकियां बंद कर भीतर बैठो’, ऐसी धमकियां धर्मांधों ने हिन्दुओं को दीं । ग्राम के अग्रणियों, नेताओं तथा प्रतिष्ठित व्यक्तियों से हिन्दुओं द्वारा बारंबार शिकायतें करने के उपरांत भी उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया ।

बाह्य व्यक्तियों की जांच करो – हिन्दू एकता आंदोलन की मांग

इस गंभीर परिस्थिति का संज्ञान लेते हुए ‘हिन्दू एकता आंदोलन’ के पदाधिकारी आक्रामक हो गए हैं । उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ।

‘बिसूर ग्राम की मस्जिद में अन्य राज्यों एवं जिलों से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति कौन हैं ? उनकी तत्काल गहन जांच होनी चाहिए । उनके कारण ग्राम में विधि एवं व्यवस्था (कानून-व्यवस्था) का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है । जिला पुलिस अधीक्षक को इसमें व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर पीडित हिन्दू परिवारों को संरक्षण प्रदान करना चाहिए तथा उनका पलायन रोकना चाहिए । यदि पुलिस ने समय रहते वैधानिक कार्यवाही नहीं की, तो उस मुसलमान समुदाय का दमन हिन्दू एकता आंदोलन के पदाधिकारी अपनी पद्धति से करेंगे, ऐसी चेतावनी हिन्दू एकता आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक श्री.नितिन शिंदे ने दी है ।

इस अवसर पर हिन्दू एकता आंदोलन के श्री.दत्तात्रय भोकरे, शहराध्यक्ष श्री.अनिरुद्ध कुंभार, पै.प्रदीप निकम, मनोज सालुंखे, सोमनाथ गोटखिंडे, प्रसाद रिसवडे, भूषण गुरव, दिग्विजय शिंदे, गजानन माने, हरप्रीतसिंह गौड, सुमित शिंगे, अनिकेत आंबरुले, अवधूत जाधव, राजू जाधव, राम काले, अक्षय पवार, कृष्णा नायडू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

संपादकीय भूमिका

  • हिन्दुओं को पलायन करने के लिए बाध्य होना पडे, ऐसा लगता है, बिसूर ग्राम भारत में है अथवा पाकिस्तान में ? हिन्दुओं को सुरक्षित जीवन प्राप्त हो सके, इसके लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना अपरिहार्य है ।
  • इस प्रकरण में निष्क्रिय रहने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए ।