दोषियों को कडा दंड दिया जाना चाहिए ! – श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी, मठ के पेजावर मठ

श्री राममंदिर में दान की चोरी का प्रकरण

उडुपी (कर्नाटक) – श्री राममंदिर में हुए दान की चोरी के प्रकरण में दोषियों को कडा दंड मिलना चाहिए, ऐसी प्रतिक्रिया उडुपी के पेजावर मठ के मठाचार्य श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी ने व्यक्त की। वे ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास’ के सदस्य भी हैं।
उन्होंने कहा कि ११ जुलाई को न्यास की बैठक होगी एवं उसमें इस विषय पर विवेचना की जाएगी, साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि ‘सरकार योग्य पद्धति से जांच करेगी’।